करीना कपूर इस उम्र में भी खुद को इतना फिट और मेंटेन रखती है। ये बात उनकी तस्वीरों से हमेशा ही जाहिर होती रहती है। इसके साथ ही करीना कपूर का स्टाइल और फैशन सेंस भी कमाल का है। पिछले दिनों बेबो के रेडियो शो पर सारा अली के पहुंचने की बहुत चर्चा थी। जिसमें वो गुलाबी रंग का जंपसूट पहन कर तैयार थीं। गुलाबी रंग के मोनोक्रोम ड्रेस के साथ ही बेबो का मेकअप भी जबरदस्त था। तो चलिए देखें करीना कपूर के पांच मेकअप लुक जो डिस्को पार्टी से लेकर चश्मा पहनने वाली लड़कियों के भी काम आएंगे।
करीना कपूर के पांच मेकअप लुक, जिसे देख हो जाएंगे बेबो की सुंदरता के कायल
रेडियो शो में गुलाबी रंग के पैंट और शर्ट में पहुंची करीना कपूर का चेहरा बिल्कुल फ्रेश लग रहा है। नेचुरल टोन पिंक लिपस्टिक के साथ नेचुरल पिंक ब्लश और आंखों में ब्राउन और ब्लैक आइशैडो के साथ मेकअप किया गया है। इसके साथ ही आंखों के नीचे की ओर लाइट शेड में लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है। आईब्रो को डार्क ब्लैक शेड देकर मेकअप को पूरा किया गया है। करीना कपूर का ये मेकअप ग्लैम पार्टी के साथ ही ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए परफेक्ट है।
करीना कपूर का मेकअप हमेशा ही बहुत ही सिंपल और नेचुरल होता है। जिसमें उनकी नेचुरल ब्यूटी नजर आती है। अगर आप चश्मा लगाने वाली गर्ल है तो कैसे ग्लैमरस दिखना है ये बात करीना कपूर से सीखें। कैट आई मरून फ्रेम के साथ आंखों में केवल पतला आईलाइनर और काजल लगाया है। साथ में ब्राउन आईब्रो और ड्रेस से मैच करती लिपस्टिक लगाकर करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अगर आप किसी नाइट पार्टी के लिए मेकअप टिप्स की तलाश कर रहीं हैं तो करीना कपूर की इस तस्वीर को जरूर देखें। चेहरे पर ग्लिटरी ग्लो लाने के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल किया गया है। स्मोकी आईज को भी थोड़ा ग्लिटर लुक दिया गया है। साथ में ब्राउन टोन ग्लासी लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा किया गया है। इस मेकअप की खास बात है कि ये हर ड्रेस के साथ लुक को कांप्लीमेंट करेगा। तो अगर आप किसी नाइट पार्टी मेकअप का आइडिया लेना चाहते हैं तो ये मेकअप परफेक्ट है।
करीना कपूर की इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी खूबसूत हैं। अगर आप दिन में नेचुरल मेकअप चाहते हैं तो इस तरह से आंखों का मेकअप करना ठीक रहेगा। नेचुरल टोन लिपस्टिक के साथ ही आंखों पर लाइट ब्राउन रंग का बहुत ही समझदारी से इस्तेमाल किया गया है। जो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है।