फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉस्मेटिक्स खरीदते समय इन बातों को कभी न भूलें

Tue, 15 Oct 2019 06:06 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 15 Oct 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
important things to keep in mind while buying cosmetics
सौंदर्य उत्पाद हर महिला के जीवन का अहम हिस्सा हैं। भले ही किसी महिला को ज्यादा मेकअप पसंद हो या कम लेकिन कॉस्मेटिक्स तो हर महिला खरीदती है। कहीं आप उन महिलाओं में से तो नहीं जो उत्सुक होकर कोई भी कॉस्मेटिक्स और किसी भी ब्रांड का कॉस्मेटिक्स खरीद लेती हैं। आज हम आपको बताएंगे आपको ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए। आगे की स्लाइड्स में जानें वो बातें जिनका कॉस्मेटिक्स खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए। 
important things to keep in mind while buying cosmetics
अपनी त्वचा का प्रकार जानें 

सबकी स्किन अलग-अलग प्रकार की होती है। अलग-अलग त्वचा की जरूरतें भी अलग होती हैं। आमतौर पर नॉर्मल, ड्राय, ऑयली और मिली-जुली इस तरह के स्किन टाइप्स होते हैं। कॉस्मेटिक्स खरीदने से पहले कुछ समय निकालें और अपनी त्वचा का प्रकार पता लगाएं। इससे आपकी खरीदारी आसान हो जाएगी। जैसे अगर आप फाउंडेशन खरीदने जा रही हैं और आपकी स्किन टाइप ऑयली है तो आपको ऐसा फाउंडेशन खरीदना होगा, जो आपकी त्वचा पर बहुत ज्यादा भारी न हो। 

important things to keep in mind while buying cosmetics
cosmetics
आपको होनी चाहिए स्किन टोन की जानकारी 

स्किन टाइप की तरह ही स्किन टोन की सही जानकारी भी बेहद जरूरी है। तीन मुख्य प्रकार के स्किन टोन्स होते हैं कूल, वॉर्म और न्यूट्रल। अपना स्किन टोन पता करने के लिए अपनी कलाई की नसों पर ध्यान दें। अगर आपकी नसें ब्लू हों तो स्किन टोन कूल है। अगर वे ग्रीन हों तो स्किन टोन वॉर्म है। अगर आपको समझ न आ रहा हो कि वे ब्लू हैं या ग्रीन तो आपकी स्किन टोन न्यूट्रल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
important things to keep in mind while buying cosmetics
- फोटो : pexels.com
इन्ग्रीडिएंट्स चेक करें 

जिस तरह खाने-पीने की चीजें खरीदने से पहले आप इन्ग्रीडिएंट्स देखें। उसी तरह मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीदने से पहले इन्ग्रीडिएंट्स पर नजर डालने की आदत डालें। हो सकता है इसमें कोई ऐसी चीज हो, जो आपकी त्वचा को सूट न करती हो या आपको किसी इनग्रीडिएंट से एलर्जी हो। अगर आप इन्ग्रीडिएंट्स की सूची पढ़ने की आदत डालेंगी तो इस तरह की समस्या से बच सकेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed