फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rice Water: चावल के पानी से चेहरे की त्वचा को मिलेगा कसाव, इस तरह से करें इस्तेमाल

Thu, 08 Sep 2022 06:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
how to use rice water on face to prevent wrinkles
wrinkle - फोटो : Pixabay

समय के पहले ही अगर चेहरे पर झुर्रियां और त्वचा में ढीलापन दिखने लगता है। तो ये काफी भद्दा लगता है। अगर आप भी तीस के बाद ही त्वचा के ढीलेपन से परेशान हो रही हैं तो चावल के पानी को प्रयोग करके देखें। इससे त्वचा में निखार के साथ ही कसावट भी आती है। अक्सर कोरियन ब्यूटी सीक्रेट में चावल के पानी का जिक्र होता है। वैसे तो मार्केट में एजिंग को कम करने के लिए  कई सारे प्रोडक्ट आते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सारे प्रोडक्ट त्वचा पर असर ही करें। इसलिए घर के नुस्खों पर भी भरोसा किया जा सकता है। 

how to use rice water on face to prevent wrinkles
rice water

अक्सर लोग चावल बनाते हैं और उसके स्टार्च को फेंक देते हैं। लेकिन ये स्टार्च त्वचा के लिए काफी असरदार हो सकता है। क्योंकि चावल में एंटी एजिंग तत्व होते हैं। 

how to use rice water on face to prevent wrinkles
rice water - फोटो : Facebook
कैसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल

चावल के पानी से फेसपैक तैयार कर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए जरूरत होगी चावल का स्टार्च एक चम्मच, अंडे का सफेद भाग और एक चुटकी हल्दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use rice water on face to prevent wrinkles
starch

इन सारी चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। चावल का स्टार्च बनाने के लिए भगोने में चावल को पका लें। फिर बचे हुए एक्स्ट्रा पानी को छानकर निकाल लें। बस इसी पानी को आप अंडे के सफेद भाग में मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। बस इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। 

विज्ञापन
how to use rice water on face to prevent wrinkles
wrinkle face - फोटो : social media
बरतें ये सावधानी
एक बार जब पैक सूख जाए तो किसी भी तरह की मूवमेंट चेहरे की ना करें। इससे चेहरे पर निशान बन जाता है। और झुर्रियां पड़ने की भी संभावना बढ़ जाती है। बस पैक को सूखने के बाद पानी से धो लें। अगर आप अंडे के साथ पैक नहीं बनाना चाहती तो केवल स्टार्च में नींबू का रस डालकर चेहरे पर लगा लें। इससे भी चेहरे को इंस्टेंट ग्लो मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed