फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: बालों की देखभाल के काम आ सकते हैं अमरूद के पत्ते, जानें इनके इस्तेमाल का तरीका

Sun, 08 Dec 2024 09:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Dec 2024 09:52 AM IST
सार

अमरूद के पत्ते बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन
how to use guava leaves in hair care in hindi
बालों की देखभाल के काम आ सकते हैं अमरूद के पत्ते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Hair Care Tips: खराब खान-पान और लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से आजकल हर कोई झड़ते बालों से परेशान है। बहुत से लोगों के साथ तो ये समस्या इस कदर बढ़ गई है कि यदि वो बालों में एक बार भी कंघी फिराते हैं तो काफी सारे बाल हाथ में आ जाते हैं।



इस हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट असरदार तो होते हैं, लेकिन आप जैसे ही इनका इस्तेमाल बंद कर देते हैं, इनका असर खत्म हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं।

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू नुस्खों पर भरोसा है तो हम यहां हेयर फॉल रोकने का एक सीक्रेट बताने जा रहे हैं। दरअसल, आप अमरूद के पत्तों के इस्तेमाल से न सिर्फ बालों का झड़ना रोक सकते हैं, बल्कि ये आपके बालों को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। 

how to use guava leaves in hair care in hindi
पहला तरीका - फोटो : Adobe stock

पहला तरीका

इस पहले तरीके से अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करने के लिए आपको 10 से 15 अमरूद के ताजा पत्ते चाहिए होंगे। इसके साथ ही आपको इसके लिए एक लीटर पानी की जरूरत भी पड़ेगी। 
 

how to use guava leaves in hair care in hindi
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock

इस्तेमाल का तरीका

इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी लें और उसमें अमरूद के पत्ते डालें। अब इसे 20 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। जब पानी ठंडा हो जाए, इसे छानकर एक बर्तन में रखें।  बालों को शैंपू से धोने के बाद इस पानी से बालों को धोएं।  इसे 30 मिनट तक बालों में रखें और फिर सादे पानी से धो लें। ये मिश्रण बालों को चमकदार बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use guava leaves in hair care in hindi
दूसरा तरीका - फोटो : Adobe stock

दूसरा तरीका

इसके इस्तेमाल का दूसरा तरीका है हेयर मास्क तैयार करना। अमरूद की पत्तियों से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको पत्तियों के साथ-साथ नारियल तेल या जैतून का तेल चाहिए होगा। 

विज्ञापन
how to use guava leaves in hair care in hindi
इस्तेमाल का तरीका  - फोटो : Adobe stock

इस्तेमाल का तरीका 

 इसके लिए ताजा अमरूद की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें नारियल तेल मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। ये मास्क आपके बालों को घना बनाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed