{"_id":"57f4e92b4f1c1b940a2702cd","slug":"how-to-unwanted-clean-mole-from-yoyr-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिल से हमेशा के लिए निजात चाहिए तो सर्जरी नहीं, घरेलू उपाय भी हैं कारगर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
तिल से हमेशा के लिए निजात चाहिए तो सर्जरी नहीं, घरेलू उपाय भी हैं कारगर
Sat, 29 Oct 2016 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चेहरे पर तिल खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन तिल बहुत ज्यादा हो जाएं तो ये आपका लुक बिगाड़ने लगते हैं। तिल हटाने के लिए लेजर थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये काफी महंगी होती है। इसलिए हर किसी के लिए मुमकिन नहीं कि वो ये ट्रीटमेंट ले। ऐसे में जानिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिससे एक्सट्रा तिलों को हटाया जा सकता है।
2 of 8
कच्चे आलू का इस्तेमाल चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए किया जाता है। ये एक नैचुरल ब्लीच है। तिल हटाने के लिए आप सीधे कच्चे आलू के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ सकते हैं या फिर इसका पेस्ट बना कर रात को तिल पर रख सकते हैं।
3 of 8
- फोटो : getty images
अनानास खट्टा होने के कारण एसिडिक होता है। अपने इस गुण की वजह से ये आपका तिल हटाने में मददगार साबित हो सकता है। पूरे चेहरे पर तिल फैले हुए हों तो अनानास का जूस दिन में 2-3 बार चेहरे पर रोज लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : getty images
केले खाने के बाद उसके छिलकों को फेंके नहीं, बल्कि अपनी तिल की समस्या दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। केले का छिलका लें और इसके अंदर वाला हिस्सा तिल पर रख कर ऊपर से किसी साफ कपड़े से इसे बांध लीजिए। रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। इससे तिल झड़कर साफ हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : getty images
रात को सोने से पहले चेहरा धोएं और इसके बाद सेब के सिरके से चेहरे पर हल्की- हल्की मसाज करें। अब इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठ कर चेहरा धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से तिल हल्के पड़ जाएंगे और गायब हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।