फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Select Right Facewash: अपने चेहरे के लिए कैसे करें परफेक्ट फेसवॉश का चयन, जानें इसका सही तरीका

Sat, 17 Aug 2024 02:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 17 Aug 2024 02:58 PM IST
सार

अगर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। 

विज्ञापन
How To Select Right Facewash for face in hindi
अपने चेहरे के लिए कैसे करें परफेक्ट फेसवॉश का चयन - फोटो : iStock
How To Select Right Facewash: एक समय था, जब लोग नहाने और चेहरा धोने के लिए एक ही तरह का साबुन इस्तेमाल करते थे। पर, अब आज के समय में लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। उन्हें ये पता लगा है कि नहाने की साबुन से चेहरा नहीं धोया जा सकता।


चेहरा धोने के लिए आपको जेंटल फेसवॉश की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि साबुन में कई कठोर तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी की वजह से चेहरे पर फेसवॉश का इस्तेमाल किया जाता है।

आजकल बाजार में कई बड़े ब्रांड के फेसवॉश आने लगे हैं। वैसे तो फेसवॉश आपके चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए सबसे बेस्ट रहता है लेकिन अगर आप गलत फेसवॉश का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसी वजह से आज के लेख में हम आपके फेसवॉश खरीदने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
How To Select Right Facewash for face in hindi
अपने चेहरे के लिए कैसे करें परफेक्ट फेसवॉश का चयन - फोटो : iStock

स्किन टाइप का रखें ध्यान

फेसवॉश खरीदने से पहले अपनी स्किन टाइप का खास ध्यान रखें। अगर आप अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखकर फेसवॉश नहीं खरीदेंगे तो इससे आपकी त्वचा खूबसूरत दिखने की बजाए अजीब दिखने लगेगी।

How To Select Right Facewash for face in hindi
अपने चेहरे के लिए कैसे करें परफेक्ट फेसवॉश का चयन - फोटो : iStock

सामग्री की जांच करें

फेसवॉश खरीदने से पहले ध्यान रखें कि यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो आप सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल वाले फेसवॉश का उपयोग कर सकते हैं। शुष्क त्वचा के लिए ऐसे फेसवॉश चुनें, जिसमें हाइलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, या एलोवेरा जैसे हाइड्रेटिंग तत्व हों।

संवेदनशील त्वचा वाले लोग ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें, जिसमें कैमोमाइल या एलोवेरा हो। अगर आपकी त्वचा पर काफी मुंहासे हैं तो ऐसे फेसवॉश का चयन करें जिसमें सैलिसिलिक एसिड या बेंज़ॉयल पेरोक्साइड हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Select Right Facewash for face in hindi
अपने चेहरे के लिए कैसे करें परफेक्ट फेसवॉश का चयन - फोटो : iStock

ऐसे तत्व न हों

ध्यान रखें कि जो फेसवॉश आप खरीद रहे हैं उसमें सल्फेट्स और पैराबेंस जैसे कठोर रसायन नहीं हों। ये तत्व नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
How To Select Right Facewash for face in hindi
अपने चेहरे के लिए कैसे करें परफेक्ट फेसवॉश का चयन - फोटो : iStock

मौसम के हो अनुकूल

आपका फेसवॉश मौसम के हिसाब के होना चाहिए। जैसे कि सर्दियों में अधिक मॉइस्चराइजिंग फेसवॉश का उपयोग करें। वहीं गर्मियों में जेल-बेस्ड या फोमिंग फेसवॉश बेहतर होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed