फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: एक महीने में गायब होंगी झुर्रियां, अगर नियमित रूप से इस्तेमाल कर लिए ये नुस्खे!

Tue, 18 Nov 2025 04:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Nov 2025 04:59 PM IST
सार

How To Remove Wrinkles From Face At Home: अगर कम उम्र में आपके चेहरे पर भी झुर्रियां दिखने लगी हैं तो नियमित रूप से कुछ नुस्खे आजमाकर देख लें। 

विज्ञापन
how to remove wrinkle from skin in hindi chehre ki jhuriyan kaise hataye gharelu upay
एक महीने में गायब होंगी झुर्रियां, अगर नियमित रूप से इस्तेमाल कर लिया ये नुस्खा - फोटो : Adobe stock

How To Remove Wrinkles From Face At Home: बेहद कम उम्र में आजकल लोग बालों के सफेद होने और स्किन की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बालों के सफेद होने के बाद उन्हें रंगने के लिए तमाम प्रोडक्ट बहद कम दामों में बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन अगर एक बार चेहरे पर झुर्रियां आ जाएं तो उनसे निपटना काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, आजकल कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं, जो किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को कम कर सकती हैं।



अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की बात नहीं है। चेहरे की देखभाल के लिए कुछ साधारण घरेलू नुस्खे और अच्छी आदतों को अपनाकर आप इन झुर्रियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सही स्किनकेयर रूटीन और प्राकृतिक उपायों के माध्यम से आप अपने चेहरे को न केवल झुर्रियों से बचा सकते हैं, बल्कि उसे जवां और ताजगी से भरपूर भी बना सकते हैं। इन नुस्खों से चेहरे की झुर्रियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। 

how to remove wrinkle from skin in hindi chehre ki jhuriyan kaise hataye gharelu upay
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा का उपयोग करें

अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके चेहरे पर काफी असर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं जो त्वचा को नमी और पोषण देते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

 
how to remove wrinkle from skin in hindi chehre ki jhuriyan kaise hataye gharelu upay
नींबू का रस - फोटो : Freeepik.com
नींबू का रस लगाएं

नींबी के रस का इस्तेमाल हमेशा पैच टेस्ट के बाद ही करें, क्योंकि हर किसी को नींबू का रस सूट नहीं करता है। दरअसल,  नींबू का रस त्वचा के लिए प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है और ये कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to remove wrinkle from skin in hindi chehre ki jhuriyan kaise hataye gharelu upay
शहद और दही - फोटो : इंस्टाग्राम
शहद और दही का इस्तेमाल करें

शहद और दही दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल मास्क के रूप में किया जा सकता है। इनके इस्तेमाल के त्वचा को प्राकृतिक नमी मिलती है और ये झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। 

 
विज्ञापन
how to remove wrinkle from skin in hindi chehre ki jhuriyan kaise hataye gharelu upay
जैतून तेल से मसाज करें - फोटो : Freepik.com
जैतून तेल से मसाज करें

जैतून यानी कि ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी आप चेहरे पर कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जैतून का तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और इसमें एंटीएजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। इससे रात के समय मसाज करके सो जाएं, ताकि आपको इसका असर दिखे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed