Hair Removal Tips: चेहरे पर निकलने वाले अनचाहे बाल महिलाओं की खूबसूरती को कम कर देते हैं। इसी वजह से महिलाएं पार्लर जाकर समय-समय पर न सिर्फ आईब्रो की थ्रेडिंग कराती हैं, बल्कि वो अपर लिप्स हेयर भी रिमूव भी कराती हैं।
जो महिलाएं अपर लिप्स के हेयर रिमूव कराती हैं, वो अगर समय से पार्लर न जाएं तो चेहरा अजीब दिखने लगता है। ऐसे में सही समय पर पार्लर जाकर अपर लिप्स के हेयर रिमूव कराना जरूरी होता है, लेकिन महिलाओं के लिए बार-बार पार्लर जाना आसान नहीं हो पाता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपर लिप्स के बाल आसान विधि से रिमूव कर सकती हैं।
2 of 7
शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik.com
शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल
इस वैकेस को तैयार करने के लिए आपको 2 टेबलस्पून चीनी, 1 टेबलस्पून नींबू का रस और 1 टेबलस्पून पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए एक पैन में चीनी, नींबू और पानी डालें और धीमी आंच पर गर्म करें। जब यह गाढ़ा और सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें।
3 of 7
शुगर वैक्स का करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik.com
वैक्स को अपर लिप्स पर लगाएं और ऊपर से कोई साफ पतला कपड़ा या वैक्सिंग स्ट्रिप लगाएं। स्ट्रिप को हल्के से दबाएं और फिर तेज़ी से खींच लें। स्किन पर कोई केमिकल नहीं होगा, और यह बालों को जड़ से निकालता है।
4 of 7
बेसन और हल्दी पैक
- फोटो : Adobe stock
बेसन और हल्दी पैक
अगर आप नेचुरल तरीके से अपर लिप्स के बाल हल्के करना चाहती हैं तो यह बेस्ट तरीका है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 टेबलस्पून बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 टेबलस्पून गुलाब जल या दूध की जरूरत पड़ेगी।
5 of 7
बेसन और हल्दी पैक
- फोटो : Adobe stock
इसे तैयार करने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं और सूखने दें। हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे हटा दें। ये बालों को जड़ से हटाने के साथ स्किन को भी चमकदार बनाता है।