Body Care Tips: गर्मी के मौसम में सेहत के साथ-साथ शरीर का ध्यान रखना भी काफी जरूरी हो जाता है। इसी वजह से लोग इस मौसम में खान-पान में भी काफी बदलाव कर देते हैं। लेकिन बावजूद इसके कई परेशानियां हैं, जो पीछा नहीं छोड़तीं। इन्हीं परेशानियों मे ज्यादा पसीना आना शामिल है। ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में से अजीब सी बदबू आने लगती है, जिस कारण बहुत से लोग शर्मिंदा भी होने लगते हैं।
पसीने की बदबू को आप सिर्फ परफ्यूम के इस्तेमाल से कंट्रोल नहीं कर सकते। इससे आपको और परेशानी हो सकती है। ऐसे में यदि आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं तो हमारे बताए गए घरेलू नुस्खों को आजमाकर देख लें। इन नुस्खों को ट्राई करके आप पसीने की बदबू से राहत पा सकते हैं।
2 of 7
नींबू आएगा काम
- फोटो : Freepik
नींबू आएगा काम
यदि आपके अंडर आर्म्स से पसीने की बदबू काफी ज्यादा आ रही है तो नींबू आपके काम आ सकता है। इसके लिए नींबू को काटकर उसे अंडर आर्म्स में रगड़ें। नहाने से दस मिनट पहले इस नुस्खे को आजमाएं, और फिर नहा लें।
3 of 7
नींबू आएगा काम
- फोटो : Freeepik.com
हो सकता है कि नींबू आपको सूट न करें, ऐसे में ध्यान रखें कि यदि इसके इस्तेमाल के बाद त्वचा पर जलन हो रही है, या फिर इरिटेशन हो रही है तो इसे तत्काल प्रभाव से धो लें। यदि ये आपको सूट कर रहा है तो नहाने से पहले हर रोज नींबू का इस्तेमाल करके पसीने की बदबू से राहत पाएं।
4 of 7
एप्पल साइडर विनेगर
- फोटो : iStock
एप्पल साइडर विनेगर
सेब का सिरका खाने में तो काम आता ही है, पर क्या आप जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल पसीने की बदबू को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। ये शरीर के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद करता है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।
5 of 7
एप्पल साइडर विनेगर
- फोटो : instagram
इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो रुई की मदद से इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसका इस्तेमाल भी नहाने से ठीक 15 मिनट पहले करें। 15 मिनट बाद नहाकर इसे साफ कर लें। ये बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करता है, जिस कारण बदबू कंट्रोल में रहती है। आप पैच टेस्ट के बाद हर रोज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।