फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: सनस्क्रीन में पैसा नहीं लगाना है तो इस्तेमाल करें ये चीजें, धूप से बची रहेगी त्वचा

Tue, 25 Mar 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Mar 2025 09:53 AM IST
सार

यदि आप सनस्क्रीन में पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर अपनी त्वचा को धूप से बचाकर रखें। 

विज्ञापन
how to protect skin without sunscreen chehre ko dhoop se kaise bachayein
सनस्क्रीन में पैसा नहीं लगाना है तो इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: कुछ ही दिन में अप्रैल का महीना शुरू हो जाएगा, लेकिन धूप अभी से इतनी तेज हो गई है, मानों जैसे जून का महीना चल रहा है। ऐसे में हर कोई घर से बाहर निकलने से पहले खुद को कवर कर रहा है। यदि धूप से त्वचा को नहीं बचाया गया तो सनबर्न और टैनिंग का खतरा रहता है। इसी वजह से हर कोई घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करता है।



एक अच्छी सनस्क्रीन काफी महंगी आती है, ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू चीजें इस्तेमाल करके भी अपनी त्वचा का बचाव कर सकते हैं। यहां हम आपको सनस्क्रीन के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, ताकि आपकी त्वचा धूप से बची रहे। इन चीजों का इस्तेमाल करते समय बस ध्यान रखें कि ये चीजें हल्की धूप में ही काम करती हैं। 

how to protect skin without sunscreen chehre ko dhoop se kaise bachayein
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock

नारियल का तेल

यदि आप नारियल के तेल का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर नियमित रूप से करेंगे तो इससे भी आपकी त्वचा धूप की किरणों से बची रहेगी। ये एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर भी है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नारियल का तेल हमेशा कम धूप में ही काम करता है। लेकिन यदि आप ज्यादा तेज धूप में इसका इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको फर्क अवश्य दिखाई देगा। 

how to protect skin without sunscreen chehre ko dhoop se kaise bachayein
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा जेल

धूप की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा को बचाने में एलोवेरा जेल आपकी मदद करेगा। ये सबसे आसान विकल्प है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ ताजे एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाना है। इसे लगाकर आप घर के बाहर भी जा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा पर एक पतली लेयर बन जाएगी जो आपकी त्वचा को बचाकर रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to protect skin without sunscreen chehre ko dhoop se kaise bachayein
बादाम का तेल - फोटो : Freepik

बादाम का तेल

यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल सनस्क्रीन की तरह कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बादाम के तेल में 4.659 का एसपीएफ होता है, जो आपकी त्वचा को हल्की धूप से बचाकर रखता है। लेकिन यदि धूप ज्यादा तेज है तो इसके इस्तेमाल से आपको कोई फायदा नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
how to protect skin without sunscreen chehre ko dhoop se kaise bachayein
शिया बटर - फोटो : Adobe stock

शिया बटर

यदि आप शिया बटर का इस्तेमाल नियमित रूप से अपनी त्वचा पर करते हैं तो इससे भी त्वचा धूप की हानिकारक किरणों से दूर रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि शिया बटर में 4-6 के आसपास एसपीएफ, विटामिन और फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है। बाजार में मिलने वाली कई सनस्क्रीन और क्रीम में भी शिया बटर पाया जाता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed