{"_id":"689ae75656ca3bdcdc0f4c23","slug":"how-to-prepare-a-face-pack-using-rose-petals-for-glowing-skin-disprj-2025-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rose Petal Face Pack: चाहिए गुलाबी निखार तो घर पर ही तैयार करें गुलाब से बना ये फेस पैक","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Rose Petal Face Pack: चाहिए गुलाबी निखार तो घर पर ही तैयार करें गुलाब से बना ये फेस पैक
Tue, 12 Aug 2025 01:08 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:08 PM IST
सार
How to Prepare a Face Pack Using Rose Petals: यदि आप भी गुलाब जैसा खिला-खिला चेहरा चाहती हैं तो घर पर ही गुलाब की पंखुड़ी से फेसपैक तैयार करें।
विज्ञापन
गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला फेस पैक
- फोटो : instagram
How to Prepare a Face Pack Using Rose Petals: कौन नहीं चाहता कि उनका चेहरा हमेशा खिला-खिला रहे। इसके लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। पर, आज हम आपको यहां एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा भी खिल जाएगा।
फेस पैक बनाने की सामग्री
- फोटो : freepik
फेस पैक बनाने की सामग्री
- 10 से 12 ताज़ी गुलाब की पंखुड़ियां
- 1 बड़ा चम्मच ताज़ा दही
- 1 बड़ा चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
फेस पैक बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
फेस पैक बनाने की विधि
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उनमें कोई गंदगी न रहे। इसके बाद पंखुड़ियों को मिक्सर या ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। अगर पंखुड़ियां सूखी हों तो थोड़ा गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस गुलाब पेस्ट में दही, बेसन और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।

ऐसे करें अप्लाई
अब बारी आती है फेस पैक को चेहरे पर लगाने की तो उसके लिए इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर बराबर लगाएं। खासकर उन जगहों पर जहां टैनिंग या डलनेस ज्यादा हो। फेस पैक अप्लाई करने के बाद इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धो लें। धोने के बाद आप अपनी पसंद का मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं।

ये हैं फायदे
- फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे
- गुलाब की पंखुड़ियों और दही की खासियत से त्वचा में तुरंत चमक आती है।
- ये पैक सूरज की वजह से हुई टैनिंग और डलनेस को कम करता है।
- गुलाब के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन और लालिमा कम करने में मदद करते हैं।
- बेसन और दही मिलकर त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं और उसे सॉफ्ट व स्मूथ बनाते हैं।
- गुलाब जल और दही त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं।