{"_id":"66acbd4edcd25f97d40d9d78","slug":"how-to-make-home-made-honey-face-mask-for-glowing-skin-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honey Face Mask For Glowing Skin: आपके चेहरे को दमकाएंगे शहद से बनें ये फेस मास्क, जानें इस्तेमाल का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Honey Face Mask For Glowing Skin: आपके चेहरे को दमकाएंगे शहद से बनें ये फेस मास्क, जानें इस्तेमाल का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:07 PM IST
सार
शहद के इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही शहद से कुछ फेस मास्क बनाना बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आपके चेहरे को दमकाएंगे शहद से बनें ये फेस मास्क
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Honey Face Mask For Glowing Skin: हर कोई ये चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा दमकता रहे, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्लोइंग त्वचा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। चमकते चेहरे के लिए अक्सर महिलाएं पार्लर जाकर तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। पर, ये सभी ट्रीटमेंट कुछ दिनों के लिए ही कारगर रहते हैं। ऐसे में अगर आप पार्लर को साइड करके नियमित रूप से घरेलू नुस्खे अपनाएंगी, तो आपकी त्वचा खिल उठेगी।
आज हम आपको चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करना बताने जा रहे हैं। शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे के लिए काफी लाभदायक हैं। अगर इसे सही से इस्तेमाल किया जाए तो ये आपकी कई परेशानियों को हल कर सकता है। कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप घर पर ही शहद से बना मास्क तैयार कर सकती हैं। आइए देर न करते हुए आपको भी घर पर ही शहद से फेस मास्क तैयार करना बताते हैं।
2 of 7
आपके चेहरे को दमकाएंगे शहद से बनें ये फेस मास्क
- फोटो : iStock
शहद और नींबू
इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको 1 टेबलस्पून शहद और 1/2 टेबलस्पून नींबू का रस चाहिए होगा। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले शहद और नींबू के रस को अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।
3 of 7
आपके चेहरे को दमकाएंगे शहद से बनें ये फेस मास्क
- फोटो : iStock
शहद और ओटमील
1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबलस्पून ओटमील के इस्तेमाल से आप इस मास्क को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओटमील को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। इसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें। ये भी आपके चेहरे को दमका देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आपके चेहरे को दमकाएंगे शहद से बनें ये फेस मास्क
- फोटो : istock
शहद और दही
शहद और दही के इस्तेमाल से भी आप इस मास्क को तैयार कर सकते हैं। इसके लिए दही और शहद को अच्छी तरह मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें। यह मास्क त्वचा को हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा खिल उठेगी।
विज्ञापन
5 of 7
आपके चेहरे को दमकाएंगे शहद से बनें ये फेस मास्क
- फोटो : iStock
शहद और हल्दी
शहद में हल्दी को मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें। यह मास्क त्वचा की चमक बढ़ाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।