Hariyali Teej 2024: सावन के पवित्र महीने में ही हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है, जिसे कई जगह श्रावणी तीज भी कहा जाता है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं, झूला झूलती हैं और पारंपरिक गीत गाती हैं। हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 7 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है।
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर दिखना है खूबसूरत तो इन घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा
अगर आप हरियाली तीज के दिन दमकता चेहरा पाना चाहती हैं तो इसके लिए अभी के कुछ घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करें।
हल्दी और बेसन फेस पैक
इस पहले फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और 2 बड़े चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को एक बाउल में लेने के बाद इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
शहद और नींबू फेस पैक
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे भी चेहरा खिल उठेगा।
खीरे और दही फेस पैक
आपको इस मौसम में बाजार में खीरा आसानी से मिल जाएगा। इसका फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच खीरे का रस और 2 बड़े चम्मच दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे भी आपका चेहरा खिल उठेगा।
आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 1 छोटे आलू को अच्छी तरह से पीस लें। आलू को पीसने के बाद इसमें 2 बड़े चम्मच गुलाब जल लेकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।