फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए करें इन मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल

Sun, 21 May 2023 05:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 21 May 2023 05:23 PM IST
सार

चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए कुछ खास तरीके के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Makeup Tips how to hide acne and pimples spot from makeup
makeup - फोटो : pixabay

Makeup Tips: मेकअप हर लड़की की जिंदगी का काफी अहम हिस्सा है। खूबसूरत महिलाएं भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। पर, कई बार ऐसा देखा जाता है कि मेकअप करने के कुछ समय बाद चेहरा अजीब लगता है। इसकी पीछे की वजह है सही से मेकअप ना होना। गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके भी आपका मेकअप खराब दिख सकता है। कई बार आपने देखा होगा कि मेकअप करने के बाद मुंह के आस-पास की त्वचा भी अजीब सी नजर आने लगती है और इसी कारण स्किन का कलर भी अलग-अलग नजर आने लगता है।



ऐसे में किसी भी प्रोडक्ट का चुनाव करते समय अपनी स्किन टाइप का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि आपका मेकअप लुक खूबसूरत नजर आए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिप नहीं पाएंगे। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो मेकअप करते वक्त कुछ प्रोडक्ट का इस्तेमाल जरूर करें। जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग लगेगी। आज इन्हीं प्रोडक्ट के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Makeup Tips how to hide acne and pimples spot from makeup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस्तेमाल करें कलर करेक्टर 

आज कल के समय में हर किसी के चेहरे पर डार्क सर्कल की समस्या तो जैसे बेहद आम है। ऐसे में आपको पहले दाग-धब्बों के निशान के हिसाब से कलर करेक्टर का सही कलर चुनना जरूरी है। गलत कलर करेक्टर का चुनाव करके आप मेकअप को खराब कर सकती हैं। 

Makeup Tips how to hide acne and pimples spot from makeup
makeup - फोटो : istock

कंसीलर से छिपाएं दाग

कंसीलर के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छिपा सकते हैं। कंसीलर खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इस का कलर आपके स्किन कलर से मैच करता हो। हालांकि आप कंसीलर का रंग एक टोन डार्क चुन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips how to hide acne and pimples spot from makeup
makeup - फोटो : istock

कॉम्पैक्ट पाउडर से मिलेगा परफेक्ट टैक्सचर

मेकअप के समय जब आप कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपके मेकअप को परफेक्ट टेक्सचर मिलेगा। कॉम्पैक्ट लगाते समय इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। 


 

विज्ञापन
Makeup Tips how to hide acne and pimples spot from makeup
makeup - फोटो : pixabay

स्किन टोन के हिसाब से चुनें मेकअप

मेकअप के इन प्रोडक्ट्स को खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन से मैच करते हुए हों। अगर ये स्किन टाइप के नहीं होंगे तो हो सकता है कि ये आपको खूबसूरत बनाने की बजाय आपका मेकअप खराब कर दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed