फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bangles Allergy Remedy: चूड़ी पहनने से हाथों में निकल आते हैं दाने तो इन चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगी राहत

Tue, 23 Sep 2025 04:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Sep 2025 04:53 PM IST
सार

Bangles Allergy Remedy: अगर चूड़ी या कंगन पहनने से आपके हाथों में भी दाने निकल आते हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। 

विज्ञापन
how to get rid of allergy after wearing bangles
चूड़ी पहनने से हाथों में निकल आते हैं दाने तो इन चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगी राहत - फोटो : Adobe stock
Bangles Allergy Remedy: भारत में चूड़ी सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार में शामिल है। इसे पहनने से न सिर्फ उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है, बल्कि इससे उनका लुक पूरी तरह बदल जाता है। लेकिन कई बार यह खुशी कष्ट में बदल जाती है जब हाथों पर चूड़ी पहनने से दाने, खुजली या एलर्जी हो जाती है। ये समस्या मुख्य रूप से चूड़ी में मौजूद कुछ रसायन, धातु या रंग की वजह से होती है। इसके अलावा, पसीना और धूल के कारण भी त्वचा में जलन हो सकती है।


अगर आपको भी ऐसा अनुभव होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ घरेलू और मेडिकल उपाय से इस समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है। यहां इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आपको इस दिक्कत से राहत मिल जाएगी। 
 
how to get rid of allergy after wearing bangles
चूड़ी हमेशा साफ करके पहने - फोटो : instagram
चूड़ी हमेशा साफ करके पहने

कभी भी बाजार से चूड़ियां लेने के बाद उन्हें सीधा हाथों में न पहन लें। पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ करें। कांच की चूड़ियों को तो आप धोकर भी पहन सकते हैं। नहीं तो सैनिटाइजर की मदद से अपनी चूड़ियों को पहले को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें। 

 
how to get rid of allergy after wearing bangles
हाथ साफ करें - फोटो : Adobe stock
हाथ साफ करें

चूड़ियों को पहनने से पहले अपने हाथों को भी अच्छी तरह से साफ करें। अक्सर हाथों पर पहले से जमा गंदगी की वजह से दाने और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसलिए अपने हाथों को साफ करें और तभी ही चूड़ियां पहनें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get rid of allergy after wearing bangles
मॉइस्चराइजर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर है जरूरी

यदि चूड़ियां पहनना पसंद है तो हाथों में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। रूखे हाथों पर सबसे ज्यादा दाने निकलने की समस्या होती है। चूड़ी पहनने के बावजूद बीच-बीच में किसी न किसी क्रीम का इस्तेमाल हाथों पर करते रहें। 

 
विज्ञापन
how to get rid of allergy after wearing bangles
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

यदि हाथों पर दाने हो गए हैं तो उसका इलाज बेहद जरूरी है। इसके लिए आप दानों से प्रभावित हाथों पर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। ये लगाने में भी आसान होता है और इसके कारण आपके हाथों के दाने जल्द ही ठीक भी हो जाते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed