फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No Makeup Look: नो मेकअप लुक कैरी करते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना लगेंगी बेहद अजीब

Tue, 01 Apr 2025 04:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 01 Apr 2025 04:35 PM IST
सार

यदि आप नो मेकअप लुक कैरी करना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका लुक अजीब दिखेगा। 

विज्ञापन
how to do No Makeup Look in a easy way
आलिया भट्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

No Makeup Look: शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं होगा। जिस तरह से मौसम के हिसाब से कपड़े बदले जाते हैं, ठीक उसी तरह से मौसम के हिसाब से मेकअप करने के तरीके में भी बदलाव होता है।



अभी जब गर्मी का मौसम है, तो लड़कियां नो मेकअप लुक कैरी करना पसंद करती हैं। पर, कई बार नो मेकअप लुक कैरी करते समय वो कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिस वजह से उनका लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको नो मेकअप लुक कैरी करते समय रखना चाहिए। 

how to do No Makeup Look in a easy way
हैवी बेस की जरूरत नहीं - फोटो : Adobe stock


हैवी बेस की जरूरत नहीं

यदि आप नो मेकअप लुक कैरी कर रही हैं तो ध्यान रखें कि आपको किसी तरह के हैवी बेस की जरूरत नहीं है। नो मेकअप लुक को कैरी करते समय सिर्फ बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा की रंगत को समान बनाए रखेगा और हल्का सा कवरेज भी देगा।

how to do No Makeup Look in a easy way
स्किन टोन का ध्यान जरूर रखें - फोटो : Adobe stock

स्किन टोन का ध्यान जरूर रखें

यदि आप नो मेकअप लुक कैरी करना चाहते हैं तो इसमें जो भी मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, वो आपकी स्किन टोन के होने चाहिए। गलत शेड्स या ओवर-मैचिंग से यह लुक नाजुक या अजीब लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to do No Makeup Look in a easy way
डार्क हैवी ब्लश इस्तेमाल नहीं करें - फोटो : instagram

डार्क हैवी ब्लश इस्तेमाल नहीं करें

अब ब्लश का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि हैवी ब्लश आपके नो मेकअप लुक को बिगाड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि ब्लश आपकी स्किन टोन के हिसाब से ही हो, ताकि आपका लुक नेचुरल लगे। ज्यादा डार्क ब्लश आपके लुक को बिगाड़ सकता है। 

विज्ञापन
how to do No Makeup Look in a easy way
लाइनर से रहें दूर - फोटो : Adobe stock

लाइनर से रहें दूर 

अपने नो मेकअप लुक के साथ यदि काजल लगा रही हैं तो उसे सही से स्मज कर लें। इसके अलावा डार्क आईशैडो की जगह हमेशा ऐसी आईशैडो इस्तेमाल करें जो न्यूड शेड में हो। इसके इस्तेमाल से पहले आंखों के ऊपर कंसीलर का इस्तेमाल कर लें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। नो मेकअप लुक में आपको आई लाइनर की जरूरत नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed