Tips For Dry Skin: गर्मी के मौसम में त्वचा का सही से ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर ध्यान न रखा जाए तो मुंहासे, एक्ने और अन्य कई तरह की तमाम परेशानियां आपको घेर सकती हैं। खासतौर पर अब जब कुछ दिनों में लू चलने लगेगी, तब आपको और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। हर किसी को अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही त्वचा का ध्यान रखना चाहिए।
Tips For Dry Skin: रूखी है आपकी त्वचा तो गर्मी के मौसम में ऐसे रखें ध्यान, वरना होंगे परेशान
यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आपको अपनी त्वचा का ध्यान गर्मी के मौसम में और ज्यादा रखना पड़ेगा। यहां हम आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं।
मॉइस्चराइजर है जरूरी
अक्सर लोगों को लगता कि गर्मी में तो चेहरा अपने आप ही पसीने से भीगा रहता है तो मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। ड्राई स्किन वाले लोगों को गर्मी के मौसम में ऐसा मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए, नॉन ऑयली हो। शिया बटर, एलोवेरा, और हाइलेरोनिक एसिड वाले मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को नम रखेंगे।
सही से करें चेहरा साफ
जिनकी त्वचा रूखी होती है, उन लोगों को भी कम से कम दिन में दो बार अपना चेहरा धोना चाहिए। चेहरा सही से न धोने पर चेहरे पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी। जिसके बाद आपकी त्वचा मुंहासे जैसी समस्याओं का शिकार हो सकती है। इसलिए चेहरा धोना जरूरी है।
ड्राई स्किन है तो त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। इस भीषण गर्मी के मौसम में कम से कम 40 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो धूप की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा डैमेज हो जाएगी।
फेस मास्क लगाएं
गर्मी के मौसम में ऐसे फेस मास्क का इस्तेमाल करें, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा हाइड्रेट रहे। इस मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा जेल और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और सूखापन दूर करता है।