फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Milk Facial At Home: बिना पार्लर जाए घर पर ही करें मिल्क फेशियल, चांद सा चमकेगा चेहरा

Mon, 11 Nov 2024 10:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 11 Nov 2024 10:38 AM IST
सार

यदि आपको अचानक कहीं जाना है तो बिना पार्लर जाए घर पर ही आसान तरीके से मिल्क फेशियल करें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

विज्ञापन
How to do milk Facial at home step by step in hindi
बिना पार्लर जाए घर पर ही करें मिल्क फेशियल - फोटो : Adobe stock

Milk Facial At Home: कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे और दमकती रहे। दमकती त्वचा पाने के लिए लोग न सिर्फ महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं बल्कि साथ में महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं।



आज-कल तो बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से ही तमाम प्रोडक्ट मिल जाते हैं जो इंस्टेंट ग्लो भी देते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को बाजारों में मिलने वाले प्रोडक्ट सूट नहीं करते। ऐसे में वो दादी-नानी के नुस्खे अपनाते हैं।

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो हम भी यहां आपको एक खास नुस्खा बताने जा रहे हैं। दरअसल, आप दूध से फेशियल करके आप अपनी त्वचा को दमका सकते हैं। यहां हम आपको दूध से फेशियल करने का सही तरीका भी बताने जा रहे हैं।

How to do milk Facial at home step by step in hindi
बिना पार्लर जाए घर पर ही करें मिल्क फेशियल - फोटो : Adobe stock

पहले करें चेहरा साफ

मिल्क फेशियल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के क्लीजिंग मिल्क की मदद से अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि आपके चेहरे का मेकअप और गंदगी हट जाए। इससे फेशियल ज्यादा असर दिखाएगा। 
   

How to do milk Facial at home step by step in hindi
बिना पार्लर जाए घर पर ही करें मिल्क फेशियल - फोटो : Freepik

अब बारी आती है मास्क की

चेहरे को साफ करने के बाद फेस मास्क तैयार करें। इसके लिए 2-3 चम्मच दूध में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह मास्क आपकी त्वचा को हाइड्रेट करेगा और उसे सॉफ्ट बनाएगा। कुछ देर के बाद गुनगुने पानी से चेहरा गीला करें और चेहरे की मसाज करें। पांच मिनट मसाज करके चेहरा धो दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to do milk Facial at home step by step in hindi
बिना पार्लर जाए घर पर ही करें मिल्क फेशियल - फोटो : Adobe stock

मास्क के बाद चेहरे पर लगाएं दूध

फेस मास्क के इस्तेमाल के बाद अब थोड़ा सा ताजे दूध से चेहरे को हल्के हाथों से थपथपाएं, ताकि त्वचा को अतिरिक्त नमी मिले। इससे चेहरा खिल उठेगा।
   

विज्ञापन
How to do milk Facial at home step by step in hindi
बिना पार्लर जाए घर पर ही करें मिल्क फेशियल - फोटो : Adobe stock

रखें इन बातों का ध्यान

  •   अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले इसे छोटे से हिस्से पर टेस्ट करें, यदि कहीं जलन और एलर्जी जैसा लग रहा है तो इसका इस्तेमाल न करें। 
  •     सप्ताह में 1-2 बार ही दूध से फेशियल करें, ताकि आपकी त्वचा को पर्याप्त आराम मिले।


 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed