जब हमें चश्मा लग जाता है, तो कई बार हमारा मन इस बात से दुखी हो उठता है कि अब अपनी सुंदर आंखों को हमें चश्मे के पीछे छुपाना पड़ेगा। हताश न हों। विश्वप्रसिद्ध मेकअप गुरु बॉबी ब्राउन कहती हैं कि चश्मा आपके चेहरे पर अटेंशन बढ़ाता है। हां, आपकी आंखें जरूर चश्मे के पीछे गुम हो सकती हैं, इसलिए सही ढंग से मेकअप करें, ताकि आप पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखें। आखिर चश्मा आपके पूरे लुक का साथी है। आइए सीखें कैसा हो चश्मे के साथ मेकअप।
चश्मे के पीछे छिप गईं हैं आंखें तो इस तरह से करें मेकअप, फिर से निखर आएगी खूबसूरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोरियल पेरिस की मेकअप टीम की सुनें तो फ्रेमवाले चश्मे के नीचे लगाने वाले आई-शेडो जितने हल्के कलर के हों, उतना बेहतर है। आंखों के ऊपर न्यूट्रल, पीच या फिर लाइट शेड के शेडो अप्लाई करें, क्योंकि डार्क शेडो से आपकी आंखें थकी और अंदर धंसी हुई लगेंगी। अगर आपका चश्मा बिना फ्रेम का है, तो आप डार्क शेडो भी लगा सकती हैं। आई-लिड के बीचो-बीच शिमरी शेड लगाएं और साइड में हाइलाइटर लगाएं, ताकि ब्रो-बोन का उभार नजर आए।
इसका एक सीधा-सा फॉर्मूला है- जितना मोटा फ्रेम उतना थिक आई-लाइनर। मेकअप इंडस्ट्री के एक सीनियर आर्टिस्ट मुंबई के जितेंद्र कदम विंग्ड लाइनर लगाने की सलाह देते हैं और हां, काले रंग के लाइनर की जगह नेवी, बरगंडी, या फिर ब्रोंज लाइनर लगाने से आंखें बेहतर दिखेंगी। लोअर वाटरलाइन पर वाइट या बेज कलर का लाइनर लगाने से आंखें बड़ी लगती हैं, खासकर तब जब आपका पास की नजर का चश्मा हो।
कोस्मोपॉलिटन फैशन पत्रिका से जुड़ी मेकअप आर्टिस्ट सारा बताती हैं कि चश्मे के बावजूद अंडर आई सर्कल को कंसीलर से कवर करना बेहद जरूरी है। डार्क आई-सर्कल को छुपाने के लिए अच्छे ब्रांड के ब्राइट आई कंसीलर (जैसे येलो कलर का) को लगाकर पाउडर से सेट करें।
चश्मा पहनने से नोज-पैड के दोनों ओर गहरे निशान पड़ जाते हैं। इन्हें ब्यूटी बाम, बीबी क्रीम या फाउंडेशन से छुपा सकती हैं।