Homemade Kajal Benefits: आंखों को काफी फायदा पहुंचाता है घर पर बना काजल, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
अगर आपको भी केमिकल वाला काजल रोजाना आंखों में लगाने में डर लगता है तो आप घर पर ही आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं।
घर पर काजल बनाने का तरीका
अगर आप घर पर ही काजल बनाना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले एक दिया लें और उसमें घी डालें। अब इस दिए में एक बत्ती रखकर उसे जला दें। अब खाने वाले कांटे में एक बादाम ऐसे फंसाएं कि जब दिया जले तो इसकी लौ चम्मच पर पड़े। ऐसे करके एक-एक करके कई बादाम जलाकर जम्मच पर इसकी लौ जमा कर लें।
जब ये ज्यादा हो जाए तो इसे एक डिब्बे में स्टोर करके रख लें। इस बारीक पाउडर में थोड़ा नारियल तेल भी डाल दें। इसके बाद सभी सामग्री को मिलाकर फ्रीजर में रख दें। आपका होममेड काजल तैयार है। इस काजल में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है, जिस वजह से आप इसे बच्चों को भी लगा सकते हैं।
इसके फायदे
अगर आप घर पर ही काजल बनाकर इसका इस्तेमाल करेंगे तो ये आंखों को काफी आराम देगा। इसके साथ ही ये घरेलू काजल पलकों को घना बनाने का काम करता है।