फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Foot Care Tips: बारिश में खोने लगी है पैरों की नमी तो इस्तेमाल करें घर पर बनी ये क्रीम, मिलेगी राहत

Fri, 23 Aug 2024 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 23 Aug 2024 09:49 AM IST
सार

अगर आप भी पैरों की नमी बरकरार रखने के लिए क्रीम घर पर बनाना चाहते हैं तो इस्तेमाल करने के पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। पैच टेस्ट के बाद आपको एलर्जी का खतरा भी नहीं रहेगा।

विज्ञापन
homemade foot cream for remove dryness from foot
बारिश में खोने लगी है पैरों की नमी तो इस्तेमाल करें घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : freepik
Foot Care Tips: बारिश के मौसम में पैरों में तमाम तरह की परेशानियां होने लगती हैं। काफी बचाव के बाद भी इस मौसम में बारिश की वजह से पर हमेशा भीगे रहते हैं। अगर पैरों का ध्यान सही से ना रखा जाए तो इनमें रूखापन आने लगता है। यही वजह है कि बदलते मौसम में हाथों के साथ-साथ पैरों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।


वैसे तो आपको बाजार में पैरों की ड्राइनेस दूर करने के लिए तमाम तरह की क्रीम मिल जाएगी लेकिन हम आपको कुछ ऐसी होममेड क्रीम के बारे में आज बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन होममेड क्रीम में किसी तरह का केमिकल नहीं होता, जिस वजह से यह त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती। अगर आप भी पैरों की नमी बरकरार रखने के लिए क्रीम घर पर बनाना चाहते हैं तो इस्तेमाल करने के पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। पैच टेस्ट के बाद आपको एलर्जी का खतरा भी नहीं रहेगा। यहां हम आपको पांच तरह की क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
homemade foot cream for remove dryness from foot
बारिश में खोने लगी है पैरों की नमी तो इस्तेमाल करें घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : iStock

नारियल तेल और शीया बटर क्रीम

इसे बनाने के लिए सबसे पहले2 टेबलस्पून नारियल तेल, 2 टेबलस्पून शीया बटर, 1 टेबलस्पून जैतून का तेल तो गर्म करके एक साथ मिलाएं। अब कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल लेकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसे एक डिब्बे में बंद करके रख लें। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते है।

homemade foot cream for remove dryness from foot
बारिश में खोने लगी है पैरों की नमी तो इस्तेमाल करें घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा और विटामिन E क्रीम

एलोवेरा से बनी क्रीम को बनाने लिए आपको 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल, 1 टेबलस्पून नारियल तेल, 1 टेबलस्पून ग्लिसरीन और 2 विटामिन E कैप्सूल्स की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल, नारियल तेल, और ग्लिसरीन को मिलाएं। अब विटामिन E कैप्सूल्स को फोड़कर उसमें से तेल निकालें और मिश्रण में मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे एक डिब्बे में स्टोर कर लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
homemade foot cream for remove dryness from foot
बारिश में खोने लगी है पैरों की नमी तो इस्तेमाल करें घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : istock

शहद और ओट्स क्रीम

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले  2 टेबलस्पून शहद मेंबादाम के तेल को मिक्स करें। अब इसमें पिसी हुई ओट्स को मिलाकर इस एक डिब्बे में बंद कर लें। इसका क्रीम से आप हर रोज पैरों को मसाज कर सकते हैं। 

विज्ञापन
homemade foot cream for remove dryness from foot
बारिश में खोने लगी है पैरों की नमी तो इस्तेमाल करें घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : istock

दही और हल्दी क्रीम

दही तो आपके घर में मिल ही जाएगा। ऐसे में क्रीम को तैयार करने के लिए 2 टेबलस्पून दही, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर और 1 टेबलस्पून गुलाब जल को आपस में अच्छे से मिक्स करें। अब इसका इस्तेमाल पैरों पर करें। कुछ देर के बाद पैर पानी से धो लें। इससे पैरों में नमी के साथ-साथ चमक भी आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed