{"_id":"57dd14164f1c1b0c32d48519","slug":"homemade-face-packs-for-your-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर निखार लाना चाहते है? अपनाएं ये घरेलू फेसपैक्स","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चेहरे पर निखार लाना चाहते है? अपनाएं ये घरेलू फेसपैक्स
Sat, 17 Sep 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर कोई चाहता है कि उसके चेहरे पर निखार हो और वो खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के उत्पादों का भी इस्तेमाल करता है। इससे चेहरे पर तो कोई खास असर नहीं होता पैसे खर्च होते हैं वो अलग। और अगर कहीं इसके साइड इफेक्ट हो गए तब तो लेने के देने पड़ जाते हैं। घर के बने ये फेसपैक रंगत निखारने में आपकी मदद करेंगे।
2 of 6
त्वचा को खूबसूरत और कोमल बनाना चाहते हैं तो नींबू का रस, पपीता और शहद, सबको मिक्स करके चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। पपीते में पपेन नाम का एंजाइम होता है, जो प्राकृतिक तरीके से मृत त्वचा की परत को उतारता है। एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। जबकि साइट्रिक एसिड युक्त नींबू त्वचा को चमकाने का काम करता है।
3 of 6
त्वचा को चमकाने के लिए हल्दी, चंदन पाउडर, बेसन और दूध का उबटन त्वचा पर लगाएं। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी और चंदन त्वचा में कसाव लाते हैं, जबकि बेसन मृत त्वचा को हटाकर त्वचा को प्रोटीन उपलब्ध करवाता है। दूध त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चीनी, नींबू का रस और ऑलिव ऑयल, सबको एक साथ मिक्स करके आप बॉडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं। मुलायम त्वचा के लिए यह स्क्रब सही है। इसके मिश्रण को अपने शरीर पर चीनी के घुलने तक धीरे-धीरे रगड़ें। इससे त्वचा की रंगत निखरती है।
विज्ञापन
5 of 6
ब्यूटी प्रोडक्ट्स
- फोटो : फाइल फोटो
दही, एवोकाडो और शहद को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने वाले कोलेजन का उत्पादन करता है। एवोकाडो में आवश्यक फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को मजबूत, नरम और अधिक लचीला बनाने में मदद करता है। शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने में मदद करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।