फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों में थकान और जलन की समस्या हो रही तो अपनाएं ये छोटे उपाय, चमक उठेगा चेहरा

Sun, 09 May 2021 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 09 May 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
home remedies to relax eyes from tiredness
eye - फोटो : Pixabay

दिनभर काम और ठीक से ना सो पाने की वजह से आंखों में जलन और थकान हावी होने लगती है। जो चेहरे को भी थका हुआ और बोझिल दिखाती है। ऐसे में कितना भी मेकअप लगा लें ये छुपता नही है। आंखों की थकान को दूर करना है तो कुछ छोटे घरेलू नुस्खे जरूर आपकी मदद कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें क्या हैं वो घरेलू नुस्खे।

home remedies to relax eyes from tiredness
eye - फोटो : Pixabay

आंखों में बहुत ज्यादा थकान और दर्द का अनुभव होता हो तो तुलसी और पुदीने के कुछ पत्तों को लेकर एक कटोरी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी में सूती कपड़े को भिगोकर दोनो आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखें दिनभर फ्रेश रहेंगी। साथ ही आप आराम से स्क्रीन पर काम कर सकेंगे। इन छोटे घरेलु नुस्खों से आंखों की थकान को दूर करने में मदद मिलती हैं। साथ ही चेहरा भी फ्रेश दिखने लगता है।

home remedies to relax eyes from tiredness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके साथ ही कुछ और घरेलू नुस्खें हैं जो आंखों की थकान से राहत दिलाते हैं। एक कटोरी में ठंडा पानी ले लें। अब इसमें एक चम्मच गुलाबजल की मिला लें। एक साफ सूती हल्के रंग का कपड़ा लेकर इसे गुलाबजल वाले पानी में भिगोकर पांच मिनट के लिए दोनों आंखों पर रखकर छोड़ दें। दिन में दो से तीन बार ये क्रिया करने से आंखों को काफी राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies to relax eyes from tiredness
eye - फोटो : Pixabay

कुछ घरेलु नुस्खे आंखों के दर्द से राहत दिलाने में काफी मदद करते हैं। जैसे मुंह में पानी भरकर आंखों में पानी का छींटा मारना। इस क्रिया को दिन में दो से तीन बार करने से आंखों को तरोताजगी का अनुभव होता है। साथ ही आंखों में होने वाली जलन और दर्द से फौरन राहत मिलती है। 

विज्ञापन
home remedies to relax eyes from tiredness
eye
लगातार कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करने से आंखों में थकान होना स्वाभाविक है। जिसकी वजह से आंखे रोशनी के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। साथ ही सिर में भारीपन और दर्द होना शुरू हो जाता है। इन सबसे बचने के लिए ये उपाय जरूर काम आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed