दमकती त्वचा की चाहत हर लड़की को होती है, लेकिन स्किन पर ओपन पोर्स अच्छे खासे चेहरे को भी बर्बाद कर देते हैं। लड़कियों में ये समस्या बेहद आम है। गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से तेल ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं और हमारे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है ये पोर्स और बड़े होते चले जाते हैं। अगर आप भी स्किन से जुड़ी इस परेशानी से जुझ रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप कुछ आसान तरीको को अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं...
चेहरे के भद्दे पोर्स से निजात दिलाएंगी आपकी किचन में मौजूद ये चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोनर की मदद से त्वचा को साफ करना आसान है। टोनर त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस करता है और चेहरे पर पसीने की वजह से होने वाली गंदगी को भी साफ करता है। हमारे किचन में मौजूद बहुत सारी ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जिनका इस्तेमाल हम टोनर के रुप में कर सकते हैं।
गुलाबजल और एलोवेरा जैल से बना टोनर
गुलाबजल एक नेचुरल टोनर का काम करता है। एलोवेरा जेल, गुलाब जल और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर एक शीशी में भर लें। अब इसका इस्तेमाल रोजाना दो से तीन बार चेहरे को साफ करने के लिए करें। ये नेचुरल टोनर आपके स्किन के खुले हुए पोर्स को बंद करने में आपकी मदद करेगा।
खीरे का टोनर
खीरे के रस में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे पर नियमित रुप से लगाएं। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते है जो स्किन के पोर्स को बंद करने में मदद करते हैं। नींबू स्किन को अच्छी तरह साफ करने का काम करता है। खीरे से बने इस टोनर की मदद से गर्मियों में आपकी त्वचा में ताजगी बनी रहती है।
एप्पल साइडर विनेगर का टोनर
एक बर्तन में पानी गर्म करें। उसमें एक चम्मच चाय की पत्ती डालकर उबाल लें। चाय के पानी को छानकर ठंडा कर लें और इसमें कुछ बूंदे एप्पल साइडर विनेगर की डाल कर रख लें। जब भी कभी धूप से होकर घर आए तो इस टोनर से चेहरे को साफ करें।