फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beard And Mustache Care Tips: दाढ़ी-मूंछ को प्राकृतिक रूप से काला करने के 5 आसान उपाय

Fri, 26 Jul 2024 11:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

अगर कम उम्र में ही आपकी दाढ़ी सफेद होने लगी है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इसे प्राकृतिक रूप के काला कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Home Remedies To Darken Beard And Mustache in hindi
दाढ़ी-मूंछ को प्राकृतिक रूप से काला करने के 5 आसान उपाय - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

Beard And Mustache Care Tips: हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। हर लड़का अब विक्की की तरह की दाढ़ी और मूंछ रखना चाहता है। दाढ़ी मूंछ रखना तो आसान है लेकिन आज के समय में इसे मैंटेन करना काफी मुश्किल है।



दरअसल, आजकल के समय में तनाव और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में कम उम्र में ही लड़कों के बालों के साथ-साथ दाढ़ी और मूंछ तक सफेद हो रही हैं। अपनी सफेद दाढ़ी और मूंछ को छिपाने के लिए उन्हें हेयर कलर इस्तेमाल करना पड़ता है। बहुत से लोगों को तो ये केमिकल वाले हेयर कलर पसंद भी नहीं आते हैं। ऐसे में यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी दाढ़ी और मूंछ को प्राकृतिक रूप से काला कर सकते हैं। 

Home Remedies To Darken Beard And Mustache in hindi
दाढ़ी-मूंछ को प्राकृतिक रूप से काला करने के 5 आसान उपाय - फोटो : iStock
आंवला पाउडर और नारियल तेल

अगर आप अपनी दाढ़ी को प्राकृतिक रूप के काला करना चाहते हैं तो सबसे पहले आंवला पाउडर को एक कटोरी में लेकर नारियल तेल को इसमें मिलाएं। अब इस मिश्रण को दाढ़ी और मूंछों पर लगाकर 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
 
Home Remedies To Darken Beard And Mustache in hindi
दाढ़ी-मूंछ को प्राकृतिक रूप से काला करने के 5 आसान उपाय - फोटो : Freepik.comAl

मेहंदी और कॉफी पाउडर

मेहंदी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों को प्राकृतिक रूप से काला करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए मेहंदी में कॉफी पाउडर मिलाकर दाढ़ी-मूंछ पर काला रंग आता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर में 1-2 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे दाढ़ी पर लगाएं। 1-2 घंटे के बाद दाढ़ी धो लें। इसका असर भी आपको तुरंत देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies To Darken Beard And Mustache in hindi
दाढ़ी-मूंछ को प्राकृतिक रूप से काला करने के 5 आसान उपाय

आंवला और मेथी पाउडर का मिश्रण

ये दोनों चीजें बालों के लिए काफी लाभदायक होती हैं। इनके इस्तेमाल से आप अपने बालों की भी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। अगर इसके इस्तेमाल से दाढ़ी मूंछ को काला करना चाहते हैं तो करना चाहते हैं तो 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच मेथी पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाढ़ी पर लगाएं और 1 घंटे के बाद धो लें। 

विज्ञापन
Home Remedies To Darken Beard And Mustache in hindi
दाढ़ी-मूंछ को प्राकृतिक रूप से काला करने के 5 आसान उपाय - फोटो : istock
दही और नारियल का मिश्रण 

अगर आप दही के इस्तेमाल से अपने दाढ़ी और मूंछ को काला करना चाहते हैं तो दही और नारियल को बराबर की मात्रा में एक कटोरी में मिक्स करें। इसके बाद उस घोल को सुबह-शाम दाढ़ी-मूंछ पर लगाएं। कुछ दिनों बाद ही आपके बाल काले होने शुरू हो जाएंगे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed