Facial Hair Removal: हर किसी के शरीर पर छोटे-छोटे बाल अवश्य होते हैं। फर्क बस इतना होता है कि किसी के शरीर पर ज्यादा होते हैं तो किसी के शरीर पर कम बाल होते हैं। कई बार ये अनचाहे बाल खूबसूरती में बाधा बन जाते हैं। ऐसे में खासतौर पर महिलाएं वैक्स की मदद से इन्हें हटा देती हैं।
हाथ और पैर पर तो वैक्स करना आसान रहता है लेकिन आप बार-बार चेहरे पर वैक्स का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं। चेहरे की त्वचा काफी संवेदनशील होती है। ऐसे में अगर आप बार-बार चेहरे पर वैक्स का इस्तेमाल करेंगी, तो इससे स्किन डैमेज होने का डर रहता है।
वैसे तो फेशियल हेयर हटाने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट भी आते हैं, लेकिन महिलाएं इनके इस्तेमाल से भी थोड़ा बचती हैं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप फेशियल हेयर को हटा सकती हैं।
2 of 6
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : iStock
बेसन और हल्दी का पेस्ट
इसका पेस्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले बेसन और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसमें थोड़ा सा दूध या दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे हटा लें। ये पेस्ट बालों को बिना दर्द के हटा देगा।
3 of 6
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : istock
चीनी और नींबू का स्क्रब
आपको अपनी रसोई में नींबू और चीनी तो मिल ही जाएंगे। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे भी चेहरे के बाल गायब हो जाते हैं।
4 of 6
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : istock
अंडे का मास्क
अगर आपको अंडे से कोई दिक्कत नहीं है तो सबसे पहले एक अंडे की सफेदी लें और इसमें एक चम्मच चीनी और आधा चम्मच मक्के का आटा मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे चेहरे से हटा लें। ये मास्क न सिर्फ चेहरे के अनचाहे बाल हटाता है बल्कि साथ ही में चेहरे की चमक भी बरकरार रखता है।
5 of 6
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : iStock
ओटमील और केला
इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद इसे 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये पेस्ट भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने का काम करता है।