फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे की सुंदरता बिगाड़ रहा है ब्लैकहेड्स तो घर के इन उपायों से दूर करें, चेहरे पर भी आ जाएगा निखार

Wed, 01 Jan 2020 05:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 01 Jan 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
home remedies for remove blackheads

चेहरे की साफ-सफाई का ध्यान तो हर कोई रखता है लेकिन कई बार नाक और ठोढ़ी पर काले छोटे-छोटे धब्बे से दिखने लगते हैं जो ब्लैकहेड्स होते हैं। इन ब्लैकहेड्स की वजह से चेहरा गंदा नजर आता है और अक्सर हमें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। अगर चेहरे के इन ब्लैकहेड्स को दूर भगाना है तो घर के कुछ आसान से नुस्खें भी बड़े काम के होते हैं। तो चलिए जानें इन नुस्खों को।


 
home remedies for remove blackheads
अंडे का घोल

अंडे से त्वचा की गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है। ये त्वचा की गंदगी को खींच कर निकाल देता है जिसकी वजह से रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं और ब्लैकहेड्स खत्म हो जाते हैं। अंडे का पैक बनाने के लिए सबसे पहले अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह से फेंट लें। जब इसमें से झाग निकलने लगे तो उसे चेहरे के ब्लैकहेड्स वाले हिस्से नाक और ठोढ़ी पर लगाएं। इसके ऊपर ब्लैकहेड्स स्ट्राइप लगाएं। इस तरह करके दो लेयर अंडे की और लगाएं। इसे चालीस मिनट तक लगा रहने दे इसके बाद हटा दें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाएं। ये ब्लैकेड्स को खत्म करने का कारगर नुस्खा है।


 
home remedies for remove blackheads
चीनी का पैक

चीनी का पैक बनाने के लिए एक पैन में दो चम्मच चीनी, दो चम्मच शहद और एक नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें दो से तीन बूंद ग्लिसरीन की मिलाकर हल्का गर्म करें। हल्के से गर्म पेस्ट को ही नाक और ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाएं। बीस मिनट बाद इसे हटा दें। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for remove blackheads
दूध का पैक

एक चम्मच दूध में उतनी ही मात्रा में बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन पाउडर डालें। इस पैक को माइक्रोवेव में गर्म करके चेहरे के ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर दो-तीन लेयर में लगाएं। इस पैक को बीस मिनट बाद हटा दें। चेहरे पर फर्क आपको एक ही प्रयोग  के बाद नजर आने लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed