{"_id":"687f44045ce75ed6530ace25","slug":"home-remedies-for-pimples-most-effective-and-easiest-way-to-get-rid-of-pimples-naturally-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Remedy For Pimples: चेहरे से मुंहासे को गायब करना है तो ये 1 घरेलू उपाय जरूर आजमाएं!","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Home Remedy For Pimples: चेहरे से मुंहासे को गायब करना है तो ये 1 घरेलू उपाय जरूर आजमाएं!
Tue, 22 Jul 2025 02:00 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:00 PM IST
सार
Easiest Way to Get Rid of Pimples Naturally: यदि आप घर बैठे आसान तरीके से चेहरे पर आए मुंहासों को हटाना चाहते हैं तो हमारा बताया नुस्खा आजमाकर देख लें।
विज्ञापन
चेहरे से मुंहासे को गायब करना है तो ये 1 घरेलू उपाय जरूर आजमाएं!
- फोटो : Adobe stock
Easiest Way to Get Rid of Pimples Naturally: चेहरे पर मुंहासों का होना एक ऐसी समस्या है, जिस कारण लोगों का आत्मविश्वास डगमगा जाता है। खासतौर पर जब किसी इवेंट में जाना हो, या फिर किसी का खास दिन हो, तब तो चेहरे पर ये मुंहासे आ ही जाते हैं। इसका कारण खराब खान-पान के साथ-साथ गंदगी और तनाव भी माने जाते हैं।
जरूरी सामग्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
जरूरी सामग्री
- 1 चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच शुद्ध शहद
- 1-2 बूंद नींबू का रस
पैक बनाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
पैक बनाने का तरीका
इन तीनों चीजों के इस्तेमाल से आप मुंहासों को तुरंत गायब कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक पैक तैयार करना है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तो एक साफ बाउल में हल्दी और शहद को अच्छी तरह मिलाएं। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है, तो उसमें 1-2 बूंद नींबू का रस भी मिला सकते हैं, वरना आप इसे रहने दें। सभी चीजों को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना सें।

ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल
अब जान लेते हैं कि इस पैक को इस्तेमाल कैसे करना है तो उसके लिए सबसे पहले तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड फेसवॉश से साफ करें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए। गंदे चेहरे पर किसी तरह का पैक लगाने का कोई अर्थ नहीं है।

अब चेहरा साफ करने के बाद तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे या केवल मुंहासों पर उंगलियों या ब्रश से लगाएं। इसे 15–20 मिनट तक चेहरे पर सूखने दें। इसके बाद अपने चेहरे को सादा पानी से धो लें। इसका असर आपको अपने चेहरे पर दिख जाएगा। इस पैक से मुंहासा काफी हद तक कम हो जाता है।