Holi Hair Care Tips: 13 मार्च को होलिका दहन होने के बाद 14 को हर जगह होली खेली जाएगी। इस दिन लोग पक्के रंगों से होली खेलना पसंद करते हैं। ये रंग होली खेलते समय तो अच्छे लगते हैं, लेकिन बाद में इन्हें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। इन रंगों की वजह से बाल और त्वचा दोनों खराब होने का डर रहता है।
Holi Hair Care Tips: रंग खेलने से पहले और बाद में करेंगे ये काम तो बालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा पक्का रंग
यदि आप नहीं चाहते कि होली का पक्का रंग आपके बालों पर खराब असर डाले तो कुछ नुस्खे अपनाकर अपने बालों को सुरक्षित करें।
होली से पहले बालों की देखभाल कैसे करें?
1. नारियल या सरसों का तेल लगाएं
होली खेलने से 1-2 घंटे पहले बालों पर नारियल, जैतून या सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों में एक पतली परत जम जाएगी, जो बालों को रंग से बचाएगी। ऐसा नहीं करने पर रंग का गहरा प्रभाव आपके बालों पर ही पड़ेगा।
2. हेयर सीरम लगाएं
ये टिप्स उन लोगों के लिए है, जिनके बाल काफी ज्यादा ड्राई हैं। ऐसे में आप तेल के साथ मिलाकर हेयर सीरम भी लगा सकते हैं। इससे बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाएगी, और आपके बाल सुरक्षित रहेंगे।
3. बालों को अच्छी तरह बांध लें
खुले बालों में रंग जल्दी चिपकता है और उलझ जाता है, इसलिए चोटी या जूड़ा बनाकर बालों को सुरक्षित रखें। लड़के भी बालों को छोटा रखते हुए हेयरबैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो कैप का इस्तेमाल करें, ताकि बाल बचे रहें।
होली के बाद बालों की देखभाल कैसे करें?
1. पहले सूखे बालों से रंग झाड़ें
रंग खेलने के बाद कभी भी सीधा बाल धोने के लिए न चले जाएं। रंग खेलने के बाद सबसे पहले पहले हाथों से या चौड़े दांतों वाली कंघी से सूखे बालों से जितना रंग निकल सकता है, उसे निकाल दें। इसके बाद ही शैंपू करें।