{"_id":"6058563aefd4e739f413021f","slug":"holi-2021-hair-care-tips-when-you-playing-colours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2021: होली खेलने से पहले बालों को यूं करें तैयार, जिससे कि रंगों से ना हों खराब","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi 2021: होली खेलने से पहले बालों को यूं करें तैयार, जिससे कि रंगों से ना हों खराब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
happy holi 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में होली पर रंग खेलने वालों के ऊपर खुमारी छाना शुरू हो रही है। हालांकि पिछले साल की तरह ही इस साल भी कोरोना का साया होली को बेरंग करने को कोशिश कर रहा है। लेकिन अगर आप परिवार और घर में भी रंग खेलने की तैयारी में हैं तो त्वचा के साथ ही बालों का भी ख्याल जरूर रख लें। क्योंकि केमिकल वाले रंग कई बार बालों को भी गहरा नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही रंग खेलने से पहले त्वचा को भी तैयार कर लें। जिससे कि रंगों का असर केवल मन को खुश करने के लिए हो ना कि त्वचा और बालों को खराब करने में। तो चलिए जानें क्या उपाय रंग खेलने से पहले जरूरी है।
2 of 5
happy holi 2021
- फोटो : istock
सबसे जरूरी बात कि रंग खेलने जा रही हैं तो बालों को खुला ना छोड़े। खुले बालों में रंग आसानी से आपके बालों के जड़ों तक पहुंच सकता है और इससे आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा होली खेलने से पहले बालों में तेल की मालिश कर लें। नारियल, जैतून, सरसों या किसी भी अन्य तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बालों पर तेल की मालिश करने के साथ ही सिर पर टोपी जरूर लगाएं। ये स्टाइलिश दिखने के साथ ही बालों को पूरी तरह से प्रोटेक्ट करेगा। टोपी लगाने से बाल सीधे रंग के संपर्क में नहीं आएंगे। इसके साथ ही बालों को धोने के लिए नेचुरल शैंपू या फिर बेबी शैंपू का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hair
- फोटो : social media
बालों से रंग को पूरी तरह छुड़ाने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। इससे बाल खराब हो सकते हैं। दरअसल, गर्म पानी बालों को ड्राई बना देता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गीले बालों को ब्लोअर से ड्राई न करें बल्कि नैचुरली ही बालों को सुखाएं।
विज्ञापन
5 of 5
holi
- फोटो : अमर उजाला
सूखे रंगों से होली खेलने के बाद बालों को अच्छी तरह से ब्रश कर लें। कंघी या ब्रश करने से सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपने होली गीले रंगों से खेला है तो पहले बालों को सादे पानी से धोएं। इसके बाद शैम्पू का इस्तेमाल करें। फिर बालों को सादे पाने से धोएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।