फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद है ग्रीन टी, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Wed, 20 May 2020 08:15 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 20 May 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
health benefits of green tea face pack for glowing skin
ग्रीन टी - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादातर मोटापा कम करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही ग्रीन टी को रोजाना पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है। हांलाकि इसके साथ ही ग्रीन टी को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक आती है। ग्रीन टी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से अलग ही निखार मिलता है। आइए जानते हैं ग्रीन टी फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका...
health benefits of green tea face pack for glowing skin
ग्रीन टी - फोटो : सोशल मीडिया

ड्राई स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा भी ड्राई है तो इस पैक का इस्तेमाल जरुर करें। ये आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगी। दो चम्मच शहद में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे और गर्दन पर इस पैक को लगा लें। सप्ताह में दो बार से ज्यादा इस पैक का इस्तेमाल न करें।

health benefits of green tea face pack for glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सामान्य त्वचा के लिए
दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट के बाद कॉटन में गुलाब जल लगा कर सूख चुके पैक को गीला करें। अब दोनों हाथों से मसाज करते हुए पैक को छुड़ाएं। चेहरे को ताजे पानी से धो लें। ये पैक चेहरे के पिंपल को दूर भगाने में कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of green tea face pack for glowing skin
ग्रीन टी - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ महिलाओं के टी शेप यानि फॉरहेड, नाक और गाल के जगह की त्वचा ज्यादा तैलीय होती है और बाकि स्किन नार्मल रहती है। इस तरह की त्वचा में संतरे के छिलके और ग्रीन टी का फेस पैक फायदेमंद होता है। आधा चम्मच शहद, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स गुलाब जल मिलाकर के पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाने के बाद सुखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed