Hair Mask For Healthy Hair: बदलते मौसम और खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर लोगों की त्वचा और बालों पर पड़ता है। त्वचा का ध्यान तो हममे से ज्यादातर लोग रख लेते हैं लेकिन परेशानी खड़ी होती है बालों की समस्याएं आने पर। हर किसी के लिए उसके बाल काफी अहम होते हैं, लेकिन खराब खानपान और मौसम में बदलाव की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
Hair Mask For Healthy Hair: झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू हेयर मास्क
अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो यहां हम आपको एक ऐसे घरेलू हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों को झड़ने से रोकेगा।
हेयर मास्क बनाने का सामान
- अंडा – 1
- ऑलिव ऑयल - 2 चम्मच
- शहद – 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल – 2 चम्मच
हेयर मास्क बनाने का तरीका
पहला स्टेप- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में अंडा फोड़ें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
दूसरा स्टेप - अंडा फेंटने के बाद इसमें जैतून का तेल मिलाएं। दोनों चीजों को एक साथ सही से मिक्स करें, ताकि इसका मिश्रण सही से तैयार हो पाए।
तीसरा स्टेप- शहद एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है और स्कैल्प की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में इसे अपने हेयर मास्क में सही से मिक्स करें।
चौथा स्टेप- सबसे आखिर में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट सही से मिक्स करें और इसे लगाने की तैयारी शुरू करें।
ऐसे बालों में लगाएं
हेयर मास्क को ब्रश या हाथों से बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे आप आसानी से बालों में 30-40 मिनट तक लगा रहने दे सकते हैं। इसके बाद हल्के शैंपू और गुनगुने पानी से बाल धो लें। मास्क लगाने के बाद बालों में तत्काल हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल नहीं करें।