फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए कर सकते हैं मलाई का इस्तेमाल, जानें सही तरीका

Fri, 09 Jun 2023 10:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 09 Jun 2023 10:06 AM IST
सार

बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips Know Malai Benefits for Hair Know the Correct Way to Use
Hair Care - फोटो : social media

Hair Care: हर कोई चाहता है उसके बाल हमेशा लंबे, शाइनी और घने रहें। इसके लिए लोग महंगे से महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। महिलाएं तो इसके लिए कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट तक लेती हैं। ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली मशीने और हेयर केयर प्रोडक्ट में पाए जाने वाले केमिकल कई बार बालों पर अच्छे की बजाय बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में बहुत सी महिलाएं घरेलू तरीके अपनाकर अपने बालों की केयर करती हैं।



इन्हीं घरेलू चीजों में मलाई का नाम भी शामिल है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल, ज्यादातर लोग दूध में जमने वाली मलाई को या तो फेंक देते हैं या ऐसे ही रखे रहने देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि आप बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आज के लेख में हम आपको बालों में मलाई का इस्तेमाल करना बताने जा रहे हैं। 

Hair Care Tips Know Malai Benefits for Hair Know the Correct Way to Use
malai

मलाई

अगर आप सिर्फ मलाई का इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो बालों को कई सेक्शन में बांट कर इसमें अच्छे से मलाई लगा लें। इसे शॉवर कैप से ढककर एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके इस्तेमाल से बालों में अंदर से नमी बरकरार रहेगी।

Hair Care Tips Know Malai Benefits for Hair Know the Correct Way to Use
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला और मलाई

केले और मलाई का पैक बनाकर आप इसका इस्तेमाल अपने बालों में कर सकते हैं। इससे फ्रिजी बालों को मैनेज किया जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके बाल मजबूत और सिल्की बन जाएंगे। इस पैक को बनाने के लिए आपको एक पका हुआ केला, दो चम्मच मलाई और एक चम्मच दूध चाहिए होगा। इस पैक को तकरीबन 45 मिनट के लिए अपने बालों में लगाएं। बाद में शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips Know Malai Benefits for Hair Know the Correct Way to Use
honey - फोटो : istock

मलाई और शहद

अगर आपके बाल रूखे हैं तो ये मास्क आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको बस तीन से चार चम्मच मलाई और दो चम्मच शहद चाहिए होगा। इन दोनों चीजों को अच्छे से एक बाउल में लेकर मिक्स कर लें। इस पैक को लगाकर इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में बाल धो लें। 

विज्ञापन
Hair Care Tips Know Malai Benefits for Hair Know the Correct Way to Use
coconut milk - फोटो : istock

मलाई और नारियल मिल्क

इस दोनों के इस्तेमाल से बाल ना सिर्फ सिल्की बनते हैं, बल्कि इससे बालों में जड़ों से मजबूती आती है। ये पैक बनाने के लिए आपको दो चम्मच नारियल का दूध, दो चम्मच मलाई, एक चम्मच जैतून का तेल चाहिए होगा। पेस्ट बनाने के लिए सभी चीजों को एक पेस्ट में मिलाएं और आधे घंटे के लिए इसे बालों में लगाकर ऐसे ही छोड़ दें। कुछ समय बाद बालों को शैंपू से धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed