फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: बालों को जड़ से मजबूत बनाएंगे इस हरी पत्ती से बने हेयर मास्क, इस्तेमाल का तरीका जान लें

Tue, 25 Mar 2025 04:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Mar 2025 04:08 PM IST
सार

यहां हम आपको पुदीने के पत्तों से हेयर मास्क बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, ताकि इस भीषण गर्मी में आपके बाल भी मजबूत बने रहें। 

विज्ञापन
Hair Care tips  how to use mint for making hair mask
बालों को जड़ से मजबूत बनाएंगे इस हरी पत्ती से बने हेयर मास्क - फोटो : Adobe Stock

Hair Care: अगर आप नहीं चाहते कि चिलचिलाती गर्मी का असर आपके बालों पर दिखाई न दे तो आपको अभी से उनका ध्यान रखने की जरूरत है। दरअसल, अगर गर्मियों की शुरुआत में आप अपने बालों को तेज धूप से बचाकर नहीं रखेंगे तो आगे जाकर आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



इसी के चलते हम यहां आपको पुदीने की पत्तियों से बनने वाले हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने बालों को धूप से बचाकर रख सकें। इसके लिए आपको सिर्फ पुदीना से बनें हेयक मास्क की जरूरत पड़ेगी। 

Hair Care tips  how to use mint for making hair mask
पुदीना और दही - फोटो : Adobe stock
पुदीना और दही

पुदीना और दही, ये दोनों ही ऐसी चीजें हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बालों को ठंडक पहुंचेगी। ऐसे में बिना सोचे इसका मास्क बनाकर सिर पर लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पुदीना को पीस लें और फिर इसे दो चम्मच दही में अच्छी तरह से मिक्स करें। जब ये दोनों चीजें मिक्स हो जाएं तो इसे स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक पर अच्छे से लगाएं। एक घंटे के बाद बालों को धो लें। 
Hair Care tips  how to use mint for making hair mask
पुदीना और खीरा - फोटो : Freepik

पुदीना और खीरा

गर्मी के मौसम में हर कोई खीरा खाने की सलाह देता है। ऐसे में आप इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों और खीरे को ब्लेंड करके पेस्ट बनायें। अब इस मिक्सचर को हेयर मास्क की तरह स्कैल्प पर लगाकर बालों को पोषण दें। इसका असर आपको कुछ दिन में दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care tips  how to use mint for making hair mask
पुदीना और शहद - फोटो : Adobe stock

पुदीना और शहद

गर्मी की वजह से कई बार बाल काफी रूखे हो जाते हैं। ऐसे में आप पुदीने को पीसकर इसे शहद में मिक्स करके हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को लगाने से आपके बाल न सिर्फ जड़ से मजबूत बनेंगे बल्कि बालों को नमी भी मिलेगी। 

विज्ञापन
Hair Care tips  how to use mint for making hair mask
पुदीना और एलोवेरा - फोटो : Freepik.com

पुदीना और एलोवेरा

अपने बालों को ठंडक पहुंचाने के लिए आप पुदीना और एलोवेरा के मिश्रण का इस्तेमाल करके उसका हेयर मास्क बना सकते हैं। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और बालों में लगा लें। एक घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। इसका असर भी आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed