फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: अभी भी पानी डालने के बाद निकल रहा है बालों से होली का पक्का रंग तो करें ये काम

Tue, 18 Mar 2025 03:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Mar 2025 03:03 PM IST
सार

यदि होली के इतने दिन बाद भी आपके बालों से पक्का रंग निकलना बंद नहीं हो रहा है तो कुछ नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से राहत पाएं। 

विज्ञापन
Hair Care how to remove holi color from hair in hindi
अभी भी पानी डालने के बाद निकल रहा है बालों से होली का पक्का रंग तो करें ये काम - फोटो : Adobe Stock

Hair Care: होली को पांच दिन बीतने वाले हैं, लेकिन जिन लोगों ने पक्के रंग से होली खेली खेली है वो अभी भी परेशान हैं। दरअसल, पक्का रंग शरीर से हटाना तो आसान होता है, लेकिन अगर ये स्कैल्प पर जम गया तो इसे साफ करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोग तो अभी भी जब सिर पर पानी डाल रहे हैं तो रंग बहकर निकल रहा है।



अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो हमारे बताए इन नुस्खों को एक बार आजमाकर देख लें। ये नुस्खे आपकी स्कैल्प को सही से साफ करने में आपकी मदद करेंगे। इनकी वजह से आपका सिर अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।

Hair Care how to remove holi color from hair in hindi
सिरका - फोटो : Adobe stock
सिरका इस्तेमाल करें

यदि आपके बालों में अभी भी रंग जमा हुआ है तो सिरका इस रंग को हटाने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए दो से तीन चम्मच सिरका लेकर उसे बराबर पानी में मिक्स करें।
Hair Care how to remove holi color from hair in hindi
विनेगर - फोटो : instagram
अब इसे रूई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर के बाद सादे पानी से सिर को धो लें। इससे रंग जड़ से साफ हो जाएगा। सिरका का इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करता हो। वरना इसकी वजह से आपको एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care how to remove holi color from hair in hindi
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा जेल से करें मसाज

यदि आप आसान तरीके से रंग साफ करना चाहते हैं तो एलोवेरा सबसे सही विकल्प है। एक तो इससे किसी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं रहता, दूसरा इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है।

विज्ञापन
Hair Care how to remove holi color from hair in hindi
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com

ऐसे में यदि आपके पास फ्रेश एलोवेरा जेल रखा है, तो बिना सोचे इसे हाथ में लेकर स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे लगाने के बाद आधे घंटे के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। इससे भी रंग आसानी से छुट जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed