{"_id":"6805fc09e207517c7306dff7","slug":"grooming-tips-while-shaving-in-hindi-clean-shave-karte-time-kin-baton-ka-dhyan-rakhein-2025-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grooming Tips: क्लीन शेव करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना चेहरे की जलन से होंगे परेशान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Grooming Tips: क्लीन शेव करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना चेहरे की जलन से होंगे परेशान
Mon, 21 Apr 2025 03:41 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 21 Apr 2025 03:41 PM IST
सार
यदि आपको क्लीन शेव करना पसंद है तो शेविंग करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके चेहरे पर काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
Grooming Tips: सोचने में लगता है न कि जो लड़के क्लीन शेव रखते हैं, उन्हें किसी चीज की परेशानी नहीं होती। बस जब चाहो तब शेविंग करके क्लीन शेव कर लो और लुक तैयार। लेकिन ऐसा नहीं है, जो लोग क्लीन शेव करते हैं, उन्हें शेविंग के समय काफी ध्यान रखना पड़ता है। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शेव करने से पहले पहले चेहरे को धोएं
- फोटो : Adobe stock
शेव करने से पहले पहले चेहरे को धोएं
यदि आप क्लीन शेव करते हैं तो पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसके लिए अच्छे और जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल करें। क्लींजर नहीं है तो आप किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करके भी अपने चेहरे को चमका सकते हैं। चेहरे को साफ करने के बाद क्लीन शेव करेंगे, तो त्वचा की गंदगी भी साफ हो जाएगी।

रेजर होना चाहिए अच्छा
- फोटो : Freepik
रेजर होना चाहिए अच्छा
यदि क्लीन शेव कर रहे हैं तो रेजर अच्छी क्वालिटी का ही होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लीन शेव करते समय रेजर सीधा आपकी त्वचा को टच करता है। जिसकी वजह से आपकी त्वचा पर इंफेक्शन का डर रहता है। खासतौर पर यदि ये रेजर खराब क्वाविटी का होगा, तब इससे चेहरे पर कट भी लग सकता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का रेजर ही इस्तेमाल करें।

जरूरी है शेविंग फोम या जेल
- फोटो : Freepik
जरूरी है शेविंग फोम या जेल
अक्सर लोगों को लगता है कि जो लोग क्लीन शेव रखते हैं, उन्हें किसी तरह की शेविंग फोम या फिर जेल की जरूरत नहीं पड़ती है। जबकि ऐसा नहीं है। क्लीन शेव करते समय भी शेविंग जेल या फोम काफी काम आता है। इसे लगाने के बाद क्लीन शेव करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
सही होनी चाहिए दिशा
- फोटो : Freepik
सही होनी चाहिए दिशा
यदि आप गलत दिशा में शेव करेंगे यानी कि यदि आप गलत दिशा में रेजर चलाएंगे तो इससे इनग्रोन हेयर की समस्या पैदा हो सकती है। गलत दिशा में शेव करने से चेहरे पर जलन जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। क्लीन शेव के लिए पहले हल्के हाथों से बालों की दिशा में शेव करें। फिर उसके बाद विपरीत दिसा में रेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।