फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉफी पाउडर का एक छोटा पाउच भी ला देगा चेहरे पर ऐसा निखार, हर किसी की निगाहें ठहर जाएंगी

Tue, 08 Jun 2021 09:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Jun 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
get instant glowing skin with coffee powder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कॉफी पीना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय थकान को मिटाना हो तो एक कप कॉफी की याद आ ही जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कॉफी का इस्तेमाल केवल तरोताजगी लाने में ही नहीं बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी किया जा सकता है। त्वचा पर रंगत अगर फीकी पड़ गई हो या फिर इन दिनों लगातार पार्लर ना जाने से त्वचा डल पड़ गई हो। ऐसे में कॉफी आपकी काफी मदद करेगी। कॉफी का स्क्रब बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी की परत निकल जाती है। वहीं डेड स्किन के साफ हो जाने से त्वचा का रंग भी निखर जाता है। इसके साथ ही कॉफी नेचुरल रूप से त्वचा को मॉइश्चराइज भी कर देती है। ऐसे में कॉफी का केवल एक छोटा पाउच भी आपकी सुंदरता से जुड़ी सारी समस्याओं को हल कर सकता है। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे करें कॉफी का इस्तेमाल। 

get instant glowing skin with coffee powder
coffee - फोटो : social media
दो चम्मच कॉफी पाउडर, एक चम्मच चीनी, आधा चम्मच नारियल का तेल।

 

get instant glowing skin with coffee powder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले कॉफी पाउडर, चीनी और नारियल का तेल को मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक इसे त्वचा पर लगे रहने दें। अब हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर साफ तौलिये से पोछ लें। चेहरे पर पूरा निखार चाहिए तो हफ्ते में दो से तीन बार इसका स्क्रब करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
get instant glowing skin with coffee powder
कॉफी - फोटो : Pixabay

कॉफी पाउडर को एलोवेरा जेल और एक चुटकी हल्दी के साथ मिक्स कर लगाएं। इस फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर पूरे चेहरे पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज कर पानी से धो दें। इसकी मदद से त्वचा पर नेचुरल ग्लो तुरंत ही नजर आने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed