गर्मी में लगातार निकलते पसीने की वजह चेहरे की स्किन मुरझा जाती है। क्योंकि अगर ऑइली स्किन है तो पसीने के साथ निकलते तेल के कारण गंदगी की परत चेहरे पर जमा हो जाती है। और अगर स्किन ड्राई है तो पसीना पोछने के साथ ही स्किन भी ड्राई और बेजान हो जाती है। यानी की दोनों ही तरह की स्किन के लिए गर्मियां दिक्कत लेकर आती हैं। लेकिन अगर आप चेहरे की डल स्किन में निखार लाना चाहती हैं तो इन उपायों करने से पीछे न रहें। ये टिप्स आपके चेहरे में लाएंगे दमकता निखार, तो आगे की स्लाइड में जानें क्या हैं वो टिप्स।
गर्मी और पसीने ने चेहरे को बना दिया है 'डल' तो ये उपाय ला सकते हैं निखार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों के मौसम में तो वैसे ही प्यास लगती है। लेकिन फिर भी कुछ लोग पानी पीने में कंजूसी करते हैं। अगर चेहरे पर निखार चाहिए तो पानी पीने से परहेज न करें। ढेर सारा पानी और तरल पदार्थ दिनभर पीते रहें। ये चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है और शरीर के हानिकारक पदार्थों को पसीने और मू्त्र मार्ग से निकालने में मदद करता है।
दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश से चेहरे को साफ करना न भूलें। ये चेहरे पर जमी गंदगी को निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम दो बार स्क्रब करें। बाजार का स्क्रब या घर पर ही घरेलू पैक की मदद से चेहरे को अंदर तक साफ करें। जिससे कि ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स निकल जाएं और चेहरा निखरा हुआ दिखे।
अगर घर से बाहर निकलना है तो सनस्क्रीन को हरगिज न भूलें। ये त्वचा की धूप से होने वाली टैनिंग और अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव करने में मदद करती है। तो गर्मी हो या सर्दी सनस्क्रीन को लगाना कभी न भूलें।
गर्मियों के मौसम में त्वचा पर बहुत ज्यादा मेकअप करने से बचें। जब तक जरूरत न हो फाउंडेशन और प्राइमर न ही लगाएं। दोपहर में अगर चेहरे पर निखार दिखाना है तो सीरम लगाएं। ये चेहरे को नेचुरल खूबसूरत दिखाता है। मेकअप पसीने के साथ मिलकर पोर्स के अंदर चला जाता है और पोर्स को बंद कर देता है। जिसकी वजह से एक्ने की परेशानी जन्म लेने लगती है।