फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : खूबसूरती पर दाग लगा रहा माथे का कालापन तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Mon, 03 Apr 2023 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Apr 2023 09:41 AM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप माथे के कालेपन को दूर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Forehead Blackness Removal Tips Know How To Glow Forehead
face pack - फोटो : istock

Beauty Tips : फैशन के इस दौर में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में लोग सुंदर दिखने के लिए तमाम तरीके के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट ज्यादा असर नहीं दिखा पाते। अगर बात करें गर्मियों की तो इस मौसम की शुरूआत होते ही स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। खासकर कि टैनिंग की समस्या से तो हर कोई परेशान है।



टैनिंग की सबसे ज्यादा असर चेहरे पर दिखाई देता है। धूप की वजह से माथा काफी काला हो जाता है। जिससे सुंदरता में कमी आ जाती है। लोग इसे साफ कराने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, पर इसका ज्यादा अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप माथे के कालेपन को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

Forehead Blackness Removal Tips Know How To Glow Forehead
Oats - फोटो : iStock

छाछ और ओट्स

इसका मिश्रण लगाने के आपके माथे का कालापन दूर हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले दो चम्मच ओट्स को आधा कप पानी में भगो लें। पांच मिनट बाद इसमें दो से तीन चम्मच छाछ डालते हुए अच्छे से मिलाएं और फिर हल्के हाथ से माथे की मसाज करें। बीस मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। 

Forehead Blackness Removal Tips Know How To Glow Forehead
Turmeric

दूध और हल्दी

इसका मिश्रण चेहरे की टैनिंग दूर करने में काफी कारगर होता है। इसके लिए सबसे पहले आधा चम्मच हल्दी में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे साफ कर लें। कुछ दिन ऐसा करने पर आपको रिजल्ट दिखाई देने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Forehead Blackness Removal Tips Know How To Glow Forehead
Honey and Lemon - फोटो : social media

शहद और नींबू

चेहरे पर शहद और नींबू लगाने से आपको जरूर फायदा होगा। इसके लिए एक चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर माथे की समाज करें और आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब आप पानी से मुंह धोएंगे तो आपको इसका रिजल्ट मिल जाएगा। 

विज्ञापन
Forehead Blackness Removal Tips Know How To Glow Forehead
haldi
बेसन और हल्दी

चेहरे पर बेसन लगाना तो वैसे भी काफी गुणकारी माना जाता है। इसके लिए दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और दूध मिलाकर माथे पर लगाएं। बीस मिनट बाद इसे साफ कर लें। ऐसा करने से आपका माथा साफ हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed