फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीने के पानी में जरूर मिलाएं ये चीजें, चेहरे से दाग-धब्बे होंगे छूमंतर

Fri, 01 Mar 2019 12:09 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 01 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
For Flawless Skin Mix These Things In Drinking Water
beauty

आमतौर पर लोग अपने चेहरे पर दाग-धब्बों को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इन्हें दूर करने के लिए वे काफी महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो आप घर में इनसे निजात पाने का इंतजाम कर सकते हैं।



यदि आपको दमकती स्किन चाहिए तो शरीर के अंदर की गंदगी साफ करनी जरूरी है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पीने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीएं जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो सके।

For Flawless Skin Mix These Things In Drinking Water
Cinnamon Water

दालचीनी
पीने के पानी को उबालते वक्त उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर और सेब के कुछ टुकड़े डालें। फिर पानी छान कर पी लें। यह पीने में भी जायकेदार लगेगा। इससे आपका शारीरिक रक्त संचरण बेहतर होगा और जो आपके चेहरे पर निखार लाएगा।

स्ट्रॉबेरी
पीने के पानी में स्ट्रॉबेरी का रस मिलाकर पीने से भी चेहरे से दाग धब्बे गायब होते हैंं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

For Flawless Skin Mix These Things In Drinking Water
chia seed drink

शहद
शहद बैक्टेरिया से लड़ने में कारगर होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी भी कम होती है। इसके अलावा इससे चेहरा के स्किन से स्पॉट भी गायब होते हैं।

चिया सीड
यह तुलसी प्रजाति का बीज होता है। इस सुपरफूड में एंटीऑक्सिडेंट्स और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होती है जो बेजान त्वचा में भी जान डाल देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
For Flawless Skin Mix These Things In Drinking Water
Mint Water
पुदीना
पुदीने का पानी पीने से पेट साफ रहता है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है। यह पेट की गर्मी को दूर करता है जिसे आपको एक दमकती त्वचा मिलती है। 
विज्ञापन
For Flawless Skin Mix These Things In Drinking Water
Apple Cider Vinegar
नींबू, एप्पल सिडार विनेगर
पीने के पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पीने के भी कई फायदे होते हैं। इससे ना केवल आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी, बल्कि शरीर की गंदगी भी पसीने के साथ निकल जाएगी। नींबू की जगह आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल सिडार विनेगर मिलाकर भी पी सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed