फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे के दाग-धब्बे छू मंतर कर देगा पानी, बस ये चीज जरूर मिलाएं

Mon, 24 Jun 2019 03:41 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 24 Jun 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
beauty face tips for clear and spotless skin mix these things in your drinking water
beauty - फोटो : Twitter

बहुत सारी लड़कियां अपने चहेरे पर दाग-धब्बों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए वे दादी मां के नुस्खों से लेकर महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन पर हुए दाग-धब्बों से परेशान हैं तो आपकी ये टेंशन हम थोड़ी कम कर देते हैं। 



दमकती त्वचा के लिए सबसे पहले शरीर के अंदर की गंदगी साफ करनी जरूरी है। इसके लिए आपको पीने के पानी में कुछ खास चीजें मिलानी होंगी, जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो सके।

beauty face tips for clear and spotless skin mix these things in your drinking water
chia seed drink

चिया सीड
यह तुलसी प्रजाति का बीज होता है। चिया के बीज में अल्फा लिपोइक एसिड काफी मात्रा में होता है, जो एक दमदार एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये स्किन से झुर्रियों को दूर कर पोर्स को छोटा करने में भी मदद करता है। इसके अलावा चिया सीड्स में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं जो बेजान त्वचा में भी जान डालने का काम करते हैं।

beauty face tips for clear and spotless skin mix these things in your drinking water
mint tea

पुदीना
पुदीने का पानी पीने से पेट साफ रहता है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसके सेवन से त्वचा की रंगत अच्छी होगी। इसके साथ ही यह पेट की गर्मी को दूर करता है। दमकती त्वचा की चाहत रखती हैं तो आज से ही पुदीना पीना शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
beauty face tips for clear and spotless skin mix these things in your drinking water
Cinnamon Water

दालचीनी
पीने के पानी को उबालते वक्त उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर और सेब के कुछ टुकड़े डालें। फिर पानी छान कर पी लें। यह पीने में भी जायकेदार लगेगा। इससे आपका शारीरिक रक्त संचरण बेहतर होगा और ये आपके चेहरे पर निखार लाएगा।

विज्ञापन
beauty face tips for clear and spotless skin mix these things in your drinking water
strawberry lemonade - फोटो : pixabay
स्ट्रॉबेरी
पीने के पानी में स्ट्रॉबेरी का रस मिलाकर पीने से भी चेहरे से दाग धब्बे गायब होते हैंं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed