फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बेकिंग सोडा के हैं पांच फायदे, जानकर आप भी करने लगेंगे इस्तेमाल

Wed, 18 Mar 2020 05:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 18 Mar 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
five surprising beauty benefits of baking soda

घर की रसोई में बेकिंग सोडा तो जरूर ही होता है। केक को बेक करने से लेकर खाने को जल्दी पकाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने  वाला सोडा भी कहते हैं। बहुत ही सस्ते दाम में मिलने वाली इस चीज का जैसे रसोई में बहुत काम होता है। उसी तरह से सुंदरता बढ़ाने में भी बेकिंग सोडा का बड़ा हाथ हो सकता है। बस इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पांच रुपये में मिलने वाले बेकिंग सोडा के पांच फायदे हैं जो शायद आपको भी न पता हों।



 
five surprising beauty benefits of baking soda
डैंड्रफ भगाने के लिए

बालों में होने वाला डैंड्रफ बहुत ही खराब लगता है। साथ ही इसकी वजह से बालों से बदबू भी आती है और कंधे पर गिरकर ये शर्मिंदगी का कारण भी बन जाते हैं। अगर तरह-तरह के एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो एक बार बेकिंग सोडा को इस्तेमाल करिए। तीन चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आवश्यकतानुसार एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदें डालें। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। मालिश करने के 10 मिनट बाद ठंडे पानी से बालों काे धो लें। सप्ताह में दो बार कम से कम इस उपाय को जरूर आजमाएं। जल्दी ही असर दिखने लगेगा।


 
five surprising beauty benefits of baking soda
चेहरे पर निखार लाने के लिए

चेहरे पर गोरा निखार चाहिए तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से चेहरे पर उगे बालों की रंगत को भी हल्का किया जा सकता है। बस दो चुटकी बेकिंग सोडा को लेकर उसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। कुछ ही दिनों में असर साफ नजर आने लगेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
five surprising beauty benefits of baking soda

सफेद चमचमाते दांत
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में सफेद, चमचमाते दांतों का भी बड़ा हाथ होता है। अगर आप अपने दातों के पीलेपन के कारण शर्मिंदगी के शिकार हो चुके हैं तो एक बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। पानी में बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर इससे अपने दांतों को हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही पीलापन दूर हो जाएगा। हालांकि इसके इस्तेमाल में कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है।


 
विज्ञापन
five surprising beauty benefits of baking soda

ब्लैकहेड्स
अगर आप नाक या चिन के ऊपर होने वाले ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो भी बेकिंग सोडा काम का ऑप्शन है। इसे दूर करन के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा लें और 15 मिनट के बाद गर्म पानी से धो लें। इससे त्वचा के ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाएगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed