खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां अपनी बालों की काफी देखभाल करती हैं। इसके साथ ही तरह-तरह की हेयरस्टाइल भी बनाती है। ये हेयरस्टाइल भले ही खूबसूरत दिखने में उनकी मदद करें लेकिन कई बार ये हेयरस्टाइल ही बालों के झड़ने और गंजेपन का कारण बन जाती हैं। समय की कमी की वजह से कई बार बालों को जल्दी में बांध लेते हैं, जो उनके खराब होने और झड़ने का कारण बन जाती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी हेयरस्टाइल हैं जो बालों को खराब करने के लिए जिम्मेदार होती हैं।
फैशन के चक्कर में चुकानी पड़ सकती है कीमत, ये 5 हेयरस्टाइल बना सकती है गंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों को बाल स्ट्रेट करवाना काफी पसंद होता है क्योंकि इससे बाल आसानी से मैनेज हो जाते हैं। लेकिन बाल स्ट्रेटनिंग का ये तरीका कई सारे केमिकल ट्रीटमेंट के जरिए होता है। जिसकी वजह से बालों को नुकसान पहुंचता है। यहीं नहीं केमिकल के इस्तेमाल से बालों की चमक चली जाती है और वो ड्राई और बेजान हो जाते हैं। हालांकि अगर आपको बालों को स्ट्रेट करना है तो नेचुरल तरीके का सहारा लें।
मेसी बन बालों की हॉट हेयरस्टाइल है, जिसे वेस्टर्न के साथ एथिनिक लुक पर आसानी से ट्राई किया जा सकता है। कई सारी लड़कियां मेसी बन बनाना पसंद करती हैं। लेकिन बालों को इस तरह कैरी करने से हेयरफॉल होता है।
बालों में टाइट पोनीटेल बनाना सबसे आसान है और लड़कियां कई बार इसे ट्राई करती हैं और घंटों तक बनाकर रखती हैं। लेकिन टाइट पोनीटेल से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है।
टाइट चोटी बांधने से बाल मजबूत होंगे, ऐसा सोचकर लड़कियां कई बार रात को बहुत ज्यादा टाइट चोटी बांधकर सोती हैं। लेकिन बालों में जड़ों से खिंचाव रहने की वजह से बाल टूटते हैं। वहीं बालों में लगी ढेर सारी पिन और क्लिप बालों के टूटने का कारण बनती हैं। इसलिए टाइट चोटी बनाना भी बालों की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।