Eyebrow Hacks: महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। इसमें कई प्रकार के स्किन केयर ट्रीटमेंट और हेयर ट्रीटमेंट शामिल रहते हैं। इन्हीं चीजों में शामिल है आईब्रो को सेट करना। आईब्रो सेट कराने के बाद चेहरा काफी अलग और खूबसूरत दिखने लगता है। ऐसे में महिलाएं भले ही स्किन केयर ट्रीटमेंट न ले, लेकिन वो समय-समय पर अपनी आईब्रो सेट अवश्य कराती हैं।
Eyebrow Hacks: आइब्रो बनवाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना बिगड़ सकता है आपका लुक
अगर आप भी आइब्रो बनवाने के लिए पार्लर जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। ऐसा न करने पर आपका लुक बिगड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चेहरे को जरूर करें साफ
अगर आईब्रो सेट कराने जा रही हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को साफ अवश्य करें। कई बार ऐसा होता है कि जल्दबाजी में महिलाएं मेकअप लगे रहने के बाद भी थ्रेडिंग बनवा लेती हैं, इससे एक तो आईब्रो की शेप खराब होने का डर रहता है। इसके साथ ही इससे त्वचा पर भी इंफेक्शन का डर रहता है। इसी के चलते आईब्रो बनवाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें।
सही शेप का रखें ध्यान
आईब्रो का शेप हमेशा अपने चेहरे के आकार के हिसाब से तय करें। इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकती हैं। उनकी सलाह के बाद ही आईब्रो सेट कराएं। अगर आपको पहले से ही ये पता है कि आपके चेहरे पर कैसी आईब्रो अच्छी लगती है तो उसी हिसाब से इसे सेट कराएं। बिना सोचे कभी कुछ नया ट्राई न करें, इससे आपका लुक बिगड़ सकता है।
हाइजीन है जरूरी
जब आईब्रो सेट कराने जाएं तो हाइजीन का ध्यान अवश्य रखें। इस दौरान जिस थ्रेड या फिर प्लकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो अच्छे से साफ होना चाहिए। अगर ये अच्छी तरह से साफ होंगे तो इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
ग्रोथ का रखें ध्यान
अगर आपकी आईब्रो पतली है और इसकी ग्रोथ कम है तो बार-बार आइब्रो बनवाने से बचें। इससे उसकी नेचुरल ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। आइब्रो को समय-समय पर बनवाएं लेकिन ध्यान रखें कि ओवर-थ्रेडिंग से बचें। इससे आईब्रो की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है।