फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eyebrow Growth Tips: आईब्रो की ग्रोथ में ये चीजें आएंगी काम, एक बार इस्तेमाल करके देख लें

Wed, 19 Feb 2025 03:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 03:57 PM IST
सार

आईब्रो में यदि ग्रोथ कम होगी, तो इससे आपकी आंखे अजीब दिखेंगी। ऐसे में आईब्रो की सही ग्रोथ के लिए कुछ घरेलू चीजों को इस्तेमाल करके देख लें, ताकि आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएं। 

विज्ञापन
Eyebrow Growth Tips thick eyebrows home remedies in hindi eyebrow ghani kaise kare
आईब्रो की ग्रोथ में ये चीजें आएंगी काम, एक बार इस्तेमाल करके देख लें - फोटो : Freepik
Eyebrow Growth Tips: आईब्रो सेट कराने से लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन बहुत सी महिलाओं की आईब्रो काफी पतली होती है, जिसे सेट करवाते समय अक्सर उसकी शेप खराब हो जाती है। ऐसी महिलाएं अक्सर अपनी आईब्रो को मोटा दिखाने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं।


पर, क्या आप जानती हैं कि आप प्राकृतिक रूप से भी अपनी आईब्रो की ग्रोथ अच्छी कर सकती हैं। इसके लिए आपको किसी केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी आईब्रो की ग्रोथ को ठीक कर सकते हैं, ताकि आईब्रो सेट कराते समय आपको परेशानी न आए। 
Eyebrow Growth Tips thick eyebrows home remedies in hindi eyebrow ghani kaise kare
अरंडी का तेल या कैस्टर ऑयल - फोटो : Adobe stock

अरंडी का तेल या कैस्टर ऑयल

इस तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड काफी भारी मात्रा में पाए जाते हैं, जो आईब्रो की ग्रोथ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस हर रोज कॉटन में तेल लेकर उसे आईब्रो पर लगाना है और हल्के हाथों से मसाज करनी है। 20-30 मिनट बाद धो लें या रातभर छोड़ दें। एक महीने के अंदर आपको इसका असर दिखने लगेगा। 

Eyebrow Growth Tips thick eyebrows home remedies in hindi eyebrow ghani kaise kare
नारियल तेल - फोटो : Adobe stock

नारियल तेल 

नारियल तेल में मौजूद तत्व आईब्रो को जड़ से मजबूत बनाता है। इसका इस्तेमाल सबसे आसान होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले नारियल के तेल की कुछ बूंदें लेकर आईब्रो पर लगाएं और 5 मिनट तक मसाज करें। यदि आप इसका इस्तेमाल हर रोज करेंगे तो आईब्रो की ग्रोथ अच्छी तरह से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eyebrow Growth Tips thick eyebrows home remedies in hindi eyebrow ghani kaise kare
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा जेल

आपको अपने घर में एलोवेरा जेल आसानी से मिल जाएगा। एलोवेरा में मौजूद एंजाइम्स बालों की ग्रोथ को बूस्ट करते हैं और स्किन को पोषण देते हैं। इसका इस्तेमाल भी उतना ही आसान होता है। इस्तेमाल के लिए ताजा एलोवेरा जेल लें और हल्के हाथों से आईब्रो पर लगाएं। इसे रात भर भी ऐसे लगे रहने दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Eyebrow Growth Tips thick eyebrows home remedies in hindi eyebrow ghani kaise kare
प्याज का रस - फोटो : Freepik.com

 प्याज का रस

प्याज के रस में सल्फर और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आईब्रो के बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं। इस्तेमाल के लिए पहले प्याज का रस सही से निकाल लें और फिर इसे रुई की मदद से आईब्रो पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे ऐसे ही रखें और फिर चेहरे को धो लें। हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करने से असर दिखेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed