{"_id":"602df8a98ebc3ee90d7e6faf","slug":"essentials-night-care-skin-routine-one-month-before-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होने वाली दुल्हन को शादी के एक महीना पहले से शुरू कर देनी चाहिए इस तरह से त्वचा की देखभाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
होने वाली दुल्हन को शादी के एक महीना पहले से शुरू कर देनी चाहिए इस तरह से त्वचा की देखभाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
bride
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के दिन दुल्हन के लिए केवल भारी-भरकम मेकअप और कपड़ों से ही खुद को सुंदर दिखाना काफी नहीं होता। जरूरी है कि उस समय पर आपकी त्वचा अंदर से ग्लो करे। जिससे कि आप सबसे खूबसूरत दुल्हन बनकर तैयार हों। लेकिन त्वचा की सही देखभाल के बिना ये अधूरा ही रह जाता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि त्वचा में अंदर से निखार नजर आए तो होने वाली दुल्हन के लिए नाइट स्किन केयर रूटीन जरूर फॉलो करना चाहिए। रात को त्वचा को पूरा समय मिलता है जिससे वो खुद को रिपेयर कर सारी कमियों को दूर कर लेती है। तो चलिए जानें किस तरह से केवल रात में की गई देखभाल से आपकी त्वचा निखर सकती है।
2 of 7
skin
- फोटो : social media
रात को सोने से पहले केवल मेकअप हटाना ही जरूरी नहीं होता है। बल्कि कुछ और चीजें जैसे चेहरे के सेंसटिव पार्ट जैसे आंखों के आसपास की त्वचा की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है। जिससे कि आंखें थकी हुई और आंखों के नीचे सूजन ना नजर आए।
3 of 7
bridal look
- फोटो : instagram
मेकअप हटाना है जरूरी
चेहरे पर ज्यादातर लड़कियां कुछ मेकअप प्रोडक्ट हमेशा लगाती हैं। ऐसे में इन्हें रात को हटाना बहुत जरूरी होता है। फाउंडेशन और कॉम्पैक्ट पाउडर वगैरह जरूर हटाकर सोएं। नहीं तो इनसे स्किन डल दिखने लगती है। वहीं आंखों पर से काजल, मस्कारा और सारे मेकअप अच्छी तरह से रिमूवर की मदद से हटाकर ही सोएं। नहीं तो आंखों के आसपास के हिस्से में पफीनेस दिखने लगती है। आप चाहें तो किसी अच्छे क्लीजिंग मिल्क से सारे तरह के मेकअप को साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
eye liner
- फोटो : insatgram
आंखों पर लगे मस्कारे को हटाने के लिए कॉटन में क्लीजिंग मिल्क को लेकर हल्के हाथों से पलकों को पोछते हुए इसे हटाएं। साथ ही होठों पर लगी लिपस्टिक को हटाने के लिए भी इसी तरह से दूसरा कॉटन लेकर क्लीजिंग मिल्क की मदद से हटाएं। ताकि सारा मेकअप अच्छे से निकल जाए और आपकी त्वचा सांस ले सके।
विज्ञापन
5 of 7
face
- फोटो : pixa
क्लीजिंग मिल्क के बाद चेहरे को साफ करने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करें। ना ज्यादा ठंडा और ना ज्यादा गर्म। साथ ही अगर आपकी स्किन ड्राई है तो भूलकर भी रात को साबुन का इस्तेमाल ना करें बल्कि किसी क्लींजर का इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।