फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: प्राकृतिक तरीकों से मिटाने हैं चेहरे के दाग-धब्बे तो अपनाएं ये तरीके

Thu, 28 Mar 2024 09:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 28 Mar 2024 09:26 AM IST
सार

अगर आप घर पर चेहरे के दाग-धब्बे बटाना चाहते हैं, तो आज के लेख में हम आपको इसके कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skin Care how to remove spots from face naturally at home in hindi
pimples - फोटो : social media

Skin Care: बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर लोगों के शरीर के साथ-साथ चेहरे पर भी दिखाई देता है। जिस तरह से खराब लाइफस्टाइल से शरीर आंतरिक रूप से कमजोर होता है, ठीक उसी तरह से बाहर के खान-पान और तनाव के चलते चेहरे पर कई परेशानियां दिखने लगती हैं। इसके अलावा हार्मोन्स के असंतुलन, तेज धूप या पिंपल्स के कारण चेहरे पर काले दाग-धब्बे हो जाते हैं, जिन्हें छुपाना आसान नहीं होता।



इन सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए बाजार में तमाम तरह के प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जिनमें काफी ज्यादा केमिकल भी पाया जाता है। ऐसे में ये फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान भी पहुंचा देते हैं। इसी के चलते ज्यादातर लोग चेहरे को चमकाने के लिए घरेलू प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं। 

Skin Care how to remove spots from face naturally at home in hindi
दही के फायदे - फोटो : iStock

दही और नींबू

अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो इस पैक के इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। इसे बनाने के लिए आपको दही में नींबू का रस मिलाने की जरूरत है। इनमें मौजूद ब्लीचिंग तत्व से चेहरे पर अच्छा असर दिखाता है। 

Skin Care how to remove spots from face naturally at home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एलोवेरा जेल

अगर आपके पास पैक बनाने और इसे लगाने का समय नहीं है तो सिर्फ एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से आप दमकती त्वचा पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से लिए आपको चेहरा धोने के बाद एलोवेरा जेल को सही से चेहरे पर लगाना है। आप चाहें तो इसके लिए ताजे एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care how to remove spots from face naturally at home in hindi
पपीता - फोटो : pixabay

पपीता

अगर आपके चेहरे पर कई तरह के दाग-धब्बे हैं तो आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को स्क्रब कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care how to remove spots from face naturally at home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू का रस

अगर आप आसानी से अपने घर पर चेहरे को साफ करना चाहती हैं तो नींबू के रस में चीनी मिलाकर स्क्रब करने से भी धब्बे हल्के होने में मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed