फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips For Dry Skin: रूखी है आपकी त्वचा तो गर्मी के मौसम में ऐसे रखें ध्यान, वरना होंगे परेशान

Mon, 31 Mar 2025 04:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 31 Mar 2025 04:15 PM IST
सार

यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आपको अपनी त्वचा का ध्यान गर्मी के मौसम में और ज्यादा रखना पड़ेगा। यहां हम आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
easy Tips For Dry Skin in hindi some tips for people who have dry skin
रूखी है आपकी त्वचा तो गर्मी के मौसम में ऐसे रखें उसका ध्यान - फोटो : Adobe stock

Tips For Dry Skin: गर्मी के मौसम में त्वचा का सही से ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर ध्यान न रखा जाए तो मुंहासे, एक्ने और अन्य कई तरह की तमाम परेशानियां आपको घेर सकती हैं। खासतौर पर अब जब कुछ दिनों में लू चलने लगेगी, तब आपको और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। हर किसी को अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही त्वचा का ध्यान रखना चाहिए।



आज हम आपको बताएंगे कि रूखी त्वचा वालों को किस तरह से त्वचा का ध्यान रखने की जरूरत है। दरअसल, अक्सर लोगों को लगता है कि जिनकी त्वचा ड्राई होती है, उनको गर्मी में ज्यादा ध्यान नहीं रखना पड़ता, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां हम आपको ड्राई स्किन वालों के लिए ही टिप्स देने जा रहे हैं। 

easy Tips For Dry Skin in hindi some tips for people who have dry skin
मॉइस्चराइजर है जरूरी - फोटो : Adobe stock


मॉइस्चराइजर है जरूरी

अक्सर लोगों को लगता कि गर्मी में तो चेहरा अपने आप ही पसीने से भीगा रहता है तो मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। ड्राई स्किन वाले लोगों को गर्मी के मौसम में ऐसा मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए, नॉन ऑयली हो। शिया बटर, एलोवेरा, और हाइलेरोनिक एसिड वाले मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को नम रखेंगे। 

easy Tips For Dry Skin in hindi some tips for people who have dry skin
सही से करें चेहरा साफ - फोटो : Adobe stock

सही से करें चेहरा साफ

जिनकी त्वचा रूखी होती है, उन लोगों को भी कम से कम दिन में दो बार अपना चेहरा धोना चाहिए। चेहरा सही से न धोने पर चेहरे पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी। जिसके बाद आपकी त्वचा मुंहासे जैसी समस्याओं का शिकार हो सकती है। इसलिए चेहरा धोना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy Tips For Dry Skin in hindi some tips for people who have dry skin
सनस्क्रीन है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन है जरूरी

ड्राई स्किन है तो त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। इस भीषण गर्मी के मौसम में कम से कम 40 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो धूप की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा डैमेज हो जाएगी। 

 
विज्ञापन
easy Tips For Dry Skin in hindi some tips for people who have dry skin
फेस मास्क लगाएं - फोटो : Adobe stock

फेस मास्क लगाएं

गर्मी के मौसम में ऐसे फेस मास्क का इस्तेमाल करें, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा हाइड्रेट रहे। इस मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा जेल और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और सूखापन दूर करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed