फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी पार्टी या शादी के लिए हो रही हैं तैयार, तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स

Fri, 27 Aug 2021 11:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 27 Aug 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
easy makeup tips hot to get ready for a party or wedding
आसान मेकअप टिप्स - फोटो : istock

महिलाएं सुंदर दिखने के लिए काफी कुछ करती हैं। वे समय-समय पर अपना मेकअप करती हैं, एक अच्छी ड्रेस चुनती हैं और तब कहीं जाकर वे कहीं जाने के लिए तैयार होती हैं। यही नहीं, खुद के मेकअप के लिए वे कई महंगे और बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, ताकि वे सबसे अलग और गॉर्जियस लग सके। आम दिनों में तो महिलाएं तैयार होती ही हैं, लेकिन बात जब किसी पार्टी या शादी की आती है तो अक्सर महिलाओं को इस उलझन में देखा जाता है कि वे कौन सी ड्रेस पहनें? उनका मेकअप कैसा हो? वे ज्वेलरी कैसी कैरी करें? आदि। ऐसे कई बातों की वजह से महिलाएं खुद को एक परफेक्ट लुक नहीं दे पाती हैं। अगर आप भी ऐसी ही दिक्कत में हैं, तो चलिए हम आपको शादी-पार्टी के लिए मेकअप टिप्स के बारे में बताते हैं। जो हो सकता है कि आपके काम आ जाएं।

easy makeup tips hot to get ready for a party or wedding
आसान मेकअप टिप्स - फोटो : istock

साड़ी पहन सकती हैं

  • आप शादी या पार्टी के लिए कोशिश करें कि साड़ी पहनें। साड़ी में आपको एक शानदार लुक मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं, तो सिदूर जरूर लगाएं जो कि आपको एक परफेक्ट लुक देने का काम करेगा। आप इसके साथ कट स्लीव्स ब्लाउज या फिर डीप नेक ब्लाउज पहन सकती हैं, जो आप पर काफी प्यारा लगेगा।
easy makeup tips hot to get ready for a party or wedding
आसान मेकअप टिप्स - फोटो : pixabay

ऐसा हो मेकअप

  • आपको सबसे पहले फेसवॉश से अपना चेहरा साफ करना चाहिए। इसके बाद अपनी शुष्क त्वचा को निखार देने के लिए आप मॉइस्चराइजर क्रीम लगा सकती हैं और इसके बाद आपको प्राइमर लगाना है। अब बारी आती है फाउंडेशन की, जो कि बेहद जरूरी है। इसे लगाने के बाद आपको कंसीलर लगाना है, जो आपके चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने में मदद कर सकता है। इसके बाद एक शानदार लुक पाने कि लिए ब्लश करना जरूरी है। वहीं, आप आईलाइनर लगाकर आंखों को एक अलग लुक दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
easy makeup tips hot to get ready for a party or wedding
आसान मेकअप टिप्स - फोटो : istock

लिपस्टिक और नेल पॉलिश

  • कोशिश करें कि लिपस्टिक अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही चुनें या फिर आप अपनी ड्रेस की मैचिंग के हिसाब से भी शेड्स लगा सकती हैं। वहीं, नेल पॉलिश मल्टी कलर में लगा सकती हैं जिसमें आपको कुछ डिजाइन मिले। इसके लिए आप ब्लू और लाल रंग चुन सकती हैं।
विज्ञापन
easy makeup tips hot to get ready for a party or wedding
आसान मेकअप टिप्स - फोटो : istock

ज्वेलरी

  • आप हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं। वहीं, अगर आप शादीशुदा हैं तो गले में मगलसूत्र के अलावा कोई हल्का नेकलेस पहन सकती हैं। साथ ही आप कान में गोल्ड के ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। लेकिन अगर आपकी शादी अभी नहीं हुई है तो आप गले में एक गोल्ड चेन, हाथ में हल्की चूड़ियां और कान में फैंसी ईयररिंग्स पहन सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed