फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाना चाहते हैं फटी एड़ियों से छुटकारा, तो इन घरेलू उपायों से मिलेंगे गजब के फायदे

Thu, 26 Aug 2021 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Aug 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Beauty tips home remedies to get rid of cracked heels
फटी एड़ियों को ठीक करने के उपाय - फोटो : istock

हर कोई सुंदर दिखने के लिए, सबसे अलग दिखने के लिए, खूबसूरत दिखने के लिए और लोगों की तारीफ पाने के लिए अपनी त्वचा का खास ख्याल रखते हैं। अच्छा मेकअप किया जाता है, कई महंगे ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं, एक अच्छी ड्रेस पहनी जाती है, अपने बालों को संवारा जाता है और नाखूनों पर अच्छी शेड्स की नेल पॉलिश लगाई जाती है। यहां तक कि होठों पर भी एक अच्छी शेड्स की लिपस्टिक लगाई जाती है। लेकिन इन सबके बीच लोग अपनी पैरों की स्किन का ख्याल रखना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी स्किन फटने लगती है। वहीं, जब एड़ी फटने लगती है तो फिर रेडनेस, सूजन, खुजली, त्वचा के छिलने जैसी कई अन्य दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन फटी एड़ियों का ख्याल रखें, जिनमें आपकी मदद कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Beauty tips home remedies to get rid of cracked heels
नीम के फायदे - फोटो : iStock

नीम के पत्ते और हल्दी

  • आपको करना ये है कि नीम के थोड़े पत्ते लेने हैं और फिर इन्हें पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद इसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर इस पेस्ट को फटी एड़ियों पर लगाएं और आधे घंटे तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद इसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी फटी एड़ियां फिर से भर सकती हैं।
Beauty tips home remedies to get rid of cracked heels
चावल के आटे के फायदे - फोटो : pixabay

चावल का आटा और शहद

  • आप घर पर फुट स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच चावल का आटा, दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस चाहिए। इन सबको एक साथ अच्छे से मिला लें। इसके बाद अपने पैरों को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में भिगोएं और फिर 10 मिनट के लिए इन्हें तैयार किए गए मिश्रण से स्क्रब करें। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty tips home remedies to get rid of cracked heels
फटी एड़ियों को ठीक करने के उपाय - फोटो : Pixabay

पका हुआ केला और एवोकाडो

  • एक पके हुए केले को और आधे पके हुए एवोकाडो को एक साथ ब्लेंड करें। इसके बाद इसमें थोड़ा नारियल का गूदा मिलाकर और आखिर में इन सबको मिलाकर एक फुट पैक तैयार कर लें। इससे आपको अपनी एड़ियों की लगभग 10 मिनट तक मसाज करनी है, और फिर आधे घंटे बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपकी एड़ियों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Beauty tips home remedies to get rid of cracked heels
फटी एड़ियों को ठीक करने के उपाय - फोटो : Pixabay

नींबू का रस और चावल का आटा

  • आपको एक अंडे की जर्दी लेनी है और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच चावल के आटे को मिला लेना है। इसके बाद तैयार इस मिश्रण को अपने पैरों पर लगा लें और लगभग 20 मिनट बाद पैरों को अच्छे से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको फायदा मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed